फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind discharged from AIIMS after surgery

राहत की खबर : सफल बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति कोविंद को मिली एम्स से छुट्टी, 27 मार्च से थे भर्ती

Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM IST
सार

  • सफल बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को एम्स से छुट्टी मिल गई
  • 26 मार्च को राष्ट्रपति कोविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind discharged from AIIMS after surgery
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI

विस्तार

सफल बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को एम्स से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने इसके लिए सभी डॉक्टरों का धन्यवाद भी किया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘अपनी सर्जरी के बाद मैं राष्ट्रपति भवन लौट आया हूं। मेरे शीघ्र स्वस्थ होने में आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं तथा एम्स के चिकित्सकों एवं नर्सों द्वारा की गई असाधारण देखभाल की अहम भूमिका रही। मैं हर किसी का शुक्रगुजार हूं ! मैं घर लौटने से खुश हूं। ’’

विज्ञापन


बता दें कि 26 मार्च को राष्ट्रपति कोविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। जहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था और फिर राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया था और इसके बाद 30 मार्च को सफल बाइपास सर्जरी की गई।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डॉक्टरों की टीम को बधाई दिया था
राष्ट्रपति की सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी के बाद मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति की सफल बाईपास सर्जरी होने पर डॉक्टरों की टीम को बधाई दिया। उन्होंने लिखा, 'मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स के निदेशक से बात की। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ध्यान देने वाली बात है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना का टीका लगवाया था। उन्होंने आर्मी अस्पताल में ही कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। वैक्सीन लगवाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने योग्य लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। इसके अलावा उन्होंने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी डाक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed