फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind and Defence Minister paid tribute to IAF Marshal Arjan Singh

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के इकलौते फाइव स्टार मार्शल अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Sep 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind and Defence Minister paid tribute to IAF Marshal Arjan Singh
रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के इकलौते फाइव स्टार मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंची। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग के नायक रहे मार्शल ऑफ एयरफोर्स अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया।

विज्ञापन



शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम साढ़े सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 98 वर्ष थी। बता दें कि, सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: अफसरों को चैलेंज देकर सिखाते थे युद्धकला के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के इकलौते अफसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल के बराबर ओहदा दिया गया था। उन्हें फाइव स्टार रैंक दिया गया था। 2016 में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस का नाम अर्जन सिंह एयरबेस कर दिया गया था।
 


उनके 97वें जन्मदिन पर पानागढ़ को उनका नाम दिया गया। वह पहले जीवित सेनानायक थे, जिनके नाम पर किसी एयरबेस का नाम रखा गया है। भारतीय सेना के लिए मिसाल माने जाने वाले सिंह ने 1965 में सबसे युवा वायुसेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय उनकी आयु महज 44 वर्ष थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed