फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President of 5 countries reach Vibrant Gujarat conference

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में पहुंचेंगे 5 देशों के राष्ट्राध्यक्ष

Sat, 12 Jan 2019 05:35 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 12 Jan 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
President of 5 countries reach Vibrant Gujarat conference
Vibrant Gujarat

इस बार वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन में 5 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 115 विदेशी प्रतिनिधिमंडल, 20 हजार से ज्यादा स्वदेशी प्रतिनिधिमंडल और 26,380 कंपनियों के आने की संभावना है। गुजरात सरकार ने निवेशकों को लुभाने के लिए 18 से 20 जनवरी तक होने जा रहे इस सम्मेलन के 9वें संस्करण के भव्य आयोजन की तैयारी की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2003 में इस आयोजन की शुरुआत की गई थी। राज्य के मुख्य सचिव जेएन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस बार उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति एस. मिरजियोयेव, रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागेम, डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन, चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस और माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मुस्कात वाइब्रेंट गुजरात में शामिल होंगे। इसके अलावा 21 विभिन्न देशों के मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि पिछले सालों की तरह इस बार अमेरिका और ब्रिटेन ने कार्यक्रम के साथ खुद को ‘साझीदार देश’ के तौर पर नहीं जोड़ा है, लेकिन जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस समेत करीब 15 देश साझीदार देश बने हैं। सम्मेलन का उद्घाटन 18 जनवरी को महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इससे इतर सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed