फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu will visit Suriname Serbia and baby girl Ariha will return to India soon from Germany said mea

MEA: सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जर्मनी से भारत जल्द लौटेगी बच्ची अरिहा

Fri, 02 Jun 2023 05:05 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 05:05 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जून 2023 को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी।

विज्ञापन
President Murmu will visit Suriname Serbia and baby girl Ariha will return to India soon from Germany said mea
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा करेंगी। विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने बताया कि सूरीनाम की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति संतोखी के साथ विशेष बातचीत करेंगी और साथ ही कई गतिविधियों में भी भाग लेंगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात जून 2023 को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की यात्रा पर जाएंगी। जुलाई 2022 में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी।
विज्ञापन


वर्चुअल तरीके से आयोजित होगा एससीओ शिखर सम्मेलन 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में, कई आयोजन वर्चुअल रूप से हुए हैं तो हमने फैसला किया है कि एससीओ शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को एक वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा और इसको सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जर्मनी से जल्द भारत आएगी अरिहा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम जर्मनी से बच्ची (अरिहा शाह) को भारत वापस करने का अनुरोध कर रहे हैं। वह एक भारतीय नागरिक है और उसे 2021 में जर्मनी के युवा कल्याण की हिरासत में रखा गया था जब वह सात महीने की थी। अब वह पिछले 20 महीनों से फॉस्टर होम में है...हम जर्मन अधिकारियों से अरिहा को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह कर रहे हैं। हम अरिहा शाह की भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि अरिहा शाह करीब एक साल की है, उसको खेल के दौरान प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई थी। इसके बाद बच्ची मां धरा और पिता भावेश अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने आरोप लगा कि बच्ची का यौन शोषण हुआ है। इसके बाद जर्मन अधिकारियों ने बच्ची को कस्टडी में ले लिया था। इसके बाद से ही अरिहा फॉस्टर होम में है।

मां की उम्मीद जल्द आएगी बेटी
अरिहा शाह की मां धारा शाह कहती हैं कि मुझे भारत सरकार पर भरोसा है और मैं अनुरोध करती हूं कि एक बार मामले में पीएम स्तर का हस्तक्षेप हो जाए तो मेरी बेटी जल्द ही वापस आ जाएगी।

सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और 19 राजनीतिक दलों के 58 अन्य संसद सदस्यों ने दो साल की बच्ची के प्रत्यावर्तन के लिए भारत में जर्मन राजदूत को संबोधित संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

अफगान दूतावास में जो चल रहा है वह उनका आंतरिक मालमा
दिल्ली में अफगान दूतावास में सत्ता के लिए संघर्ष चल रहा है, क्योंकि तालिबान ने मौजूदा अधिकारी के स्थान पर मिशन का नेतृत्व करने के लिए एक राजनयिक को नियुक्त किया है, भारत ने शुक्रवार को कहा कि यह दूतावास का “आंतरिक मामला” है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे नजरिए से, यह अफगान दूतावास का आंतरिक मामला है और हमें उम्मीद है कि वे इसे आंतरिक रूप से सुलझा लेंगे।


चीन में भारतीय पत्रकारों की स्थिति पर बोले बागची
भारत ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि चीनी अधिकारी चीन में भारतीय पत्रकारों की उपस्थिति जारी रखने में मदद करेंगे। करीब दो महीने पहले चीन ने बीजिंग में दो भारतीय पत्रकारों को सूचित किया था कि उनके वीजा पर रोक लगा दी गई है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीनी पत्रकारों सहित सभी विदेशी पत्रकार भारत में पत्रकारिता गतिविधियों को बिना किसी सीमा या रिपोर्टिंग या मीडिया कवरेज में कठिनाइयों के आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed