फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu said People of India have given clear mandate for third time

President Murmu: 'जनता ने तीसरी बार स्पष्ट जनादेश दिया, छह दशक में ऐसा पहली बार', अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति

Thu, 27 Jun 2024 12:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।
 

विज्ञापन
President Murmu said People of India have given clear mandate for third time
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

18वीं लोकसभा के गठन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपने अभिभाषण में कहा कि भारत के लोगों ने मोदी सरकार को तीसरी बार स्पष्ट और स्थिर जनादेश दिया है। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को सबसे ज्यादा मतदान करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं। 

विज्ञापन


बता दें, मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। नई लोकसभा का पहला सत्र गत सोमवार को शुरू हुआ था। इसके अलावा राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा।
विज्ञापन


सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई
राष्ट्रपति ने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया आयोजित करने के लिए चुनाव आयोग की सराहना भी की। इसके अलावा उन्होंने कहा, 'मैं 18वीं लोकसभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं। देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे
उन्होंने आगे कहा, 'ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।'

उन्होंने कहा, 'पिछले चार दशकों में, हमने कश्मीर में हड़तालों और बंद के बीच केवल कम मतदान देखा। भारत के दुश्मन इसे जम्मू-कश्मीर की राय के तौर पर वैश्विक मंच पर पेश करते थे। इस बार जम्मू-कश्मीर के लोगों ने ऐसी ताकतों को करारा जवाब दिया है।'

देश में छह दशक के बाद...
मुर्मू ने कहा कि पूरी दुनिया 2024 के चुनावों के बारे में बात कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने इस सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।


उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें वर्ष की भी साक्षी बनेगी। राष्ट्रपति ने कहा, 'यह सेवा और सुशासन के मिशन के लिए अनुमोदन की मुहर है, जिसे मेरी सरकार पिछले 10 वर्षों से चला रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed