फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu, PM Modi, Jitendra Singh congratulates ISRO scientists for successful docking experiment

SpaDeX Mission: राष्ट्रपति, PM मोदी और केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई, बोले- भविष्य के मिशन के लिए महत्वपूर्ण कदम

Thu, 16 Jan 2025 01:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 01:48 PM IST
सार

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपने स्पेडेक्स मिशन के तहत अंतरिक्ष में सफल डॉकिंग कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं इसरो की इस सफलता पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
President Murmu, PM Modi, Jitendra Singh congratulates ISRO scientists for successful docking experiment
इसरो को राष्ट्रपति, पीएम समेत नेताओं ने दी बधाई - फोटो : X / @isro

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार सुबह अंतरिक्ष में डॉकिंग कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस, चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। इसे लेकर इसरो ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, 'भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है।'
विज्ञापन


भारत ने सफल डॉकिंग के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की- मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने दो उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और देश की अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत अंतरिक्ष डॉकिंग क्षमता का प्रदर्शन करने वाला चौथा देश है। यह उपलब्धि चंद्रयान-4, भारत के नियोजित अंतरिक्ष स्टेशन और गगनयान जैसे अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के भविष्य के प्रयासों का मार्ग प्रशस्त करती है।' राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा,'अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग, स्पेडेक्स के तहत लॉन्च किए गए दो उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।' राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए इसरो और देश के सभी वैज्ञानिक और इंजीनियर समुदाय को बधाई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की सफल डॉकिंग पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




अंतरिक्ष डॉकिंग- इसरो की अविश्वसनीय उपलब्धि- जितेंद्र सिंह
इधर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग को पूरा करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी और कहा कि यह भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन समेत भविष्य के मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने कहा, 'इसरो को बधाई। आखिरकार सफलता मिल ही गई। स्पेडेक्स ने अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल कर ली है... डॉकिंग पूरी हो गई है... और यह पूरी तरह स्वदेशी 'भारतीय डॉकिंग सिस्टम' है।'

'भविष्य के मिशन के लिए महत्वपूर्ण कदम'
मंत्री ने कहा, 'इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान समेत भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होता है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर संरक्षण ने बंगलूरू में इसरो में उत्साह बनाए रखा है। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की डॉकिंग सफलतापूर्वक की, जो भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना समेत कई भविष्य के मिशनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed