फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Kovind presents Presidents Standard to Navys 22nd Missile Vessel Squadron

कोविंद ने किया सम्मान: नौसेना के 22वें मिसाइल बेड़े को 'प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड', 1971 में पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के

Wed, 08 Dec 2021 05:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

मुंबई स्थित नौसेना की मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन ने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम में भाग लिया है। 2019 में पुलवामा हमले के बाद इसे पाकिस्तान तट से मारक दूरी पर तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
President Kovind presents Presidents Standard to Navys 22nd Missile Vessel Squadron
नौसेना के 22 वें  मिसाइल बेड़े को 'प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड' - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को नौसेना के 22 वें  मिसाइल बेड़े को 'प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड' (राष्ट्रपति मानक) के असाधारण सम्मान से नवाजा। इस बेड़े ने 1971 की जंग में पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों पर बमबारी की थी और पाक युद्धपोतों को डुबोया था। 

विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह इस मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन के मौजूदा व पूर्ववर्ती स्टाफ की असाधारण सेवाओं का सम्मान है। यह साल इस बेड़े की स्थापना का 50 वां वर्ष है। इस बेड़े को 'किलर' के रूप में भी जाना जाता है। इस स्क्वाड्रन ने बीते पांच दशकों से समुद्र के जरिए आक्रामक प्रहार की भरोसेमंद क्षमता कायम रखी है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि इस सम्मान का समय इससे अधिक उपयुक्त नहीं हो सकता था, क्योंकि हमारा देश इस साल 'स्वर्णिम विजय वर्ष' मना रहा है। राष्ट्रपति ने समारोह में कहा कि 'प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड' इस स्क्वाड्रन के अतीत और वर्तमान के अधिकारियों और नाविकों द्वारा की गई असाधारण सेवा का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई स्थित नौसेना की मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन ने ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम में भाग लिया है। 2019 में पुलवामा हमले के बाद इसे पाकिस्तान तट से मारक दूरी पर तैनात किया गया था। 22 वीं मिसाइल स्क्वाड्रन को अक्तूबर 1991 में औपचारिक रूप से मुंबई में स्थापित किया गया था। इसमें 10 वीर श्रेणी की और तीन प्रबल श्रेणी की मिसाइल बोट्स हैं। 


मुंबई में दरबार हॉल का उद्धाटन टला
महाराष्ट्र में नए दरबार हॉल का उद्घाटन समारोह, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। राजभवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed