फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu says Ambedkar continue to inspire future generations to work for nation building

Ambedkar: राष्ट्रपति ने दी आंबेडकर जयंती की बधाई, कहा- उनका योगदान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रहा

Sun, 13 Apr 2025 08:04 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 08:04 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का विभिन्न क्षेत्रों में योगदान भावी पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में काम करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में आंबडेकर के आदर्शों को अपनाने की अपील की।  

विज्ञापन
President Droupadi Murmu says Ambedkar continue to inspire future generations to work for nation building
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में बाबा साहेब का योगदान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा साहेब ने चुनौतियों का सामना करने के बाद भी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपनी असाधारण उपलब्धियों से दुनिया में सम्मान पाया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डॉ. भीमराव शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और दलितों के सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण साधन मानते थे। विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान से भावी पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में काम करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की कि वह अपने जीवन में डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और ऐसे राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने का संकल्प लें, जो सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना को मूर्त रूप दे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली: आंबेडकर का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी, सचदेवा ने किया प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
विज्ञापन


विलक्षण योग्यता और बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे बाबा साहेब
राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा साहेब विलक्षण योग्यता और बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। वह एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, कानूनविद और महान समाज सुधारक थे। वे समतावादी समाज के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'महाराष्ट्र के करीब 80% किसानों को अगले साल दिसंबर तक मुफ्त मिलेगी बिजली', सीएम फडणवीस का एलान

14 अप्रैल, 1891 में महाराष्ट्र में हुआ जन्म
डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। वह एक साधारण पृष्ठभूमि ताल्लुक रखते थे। वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिये पर पड़े लोगों की आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत भी की। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed