फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Around 80 pc of Maharashtra farmers will get free power by Dec next year: Fadnavis, News in Hindi

Maharashtra: 'महाराष्ट्र के करीब 80% किसानों को अगले साल दिसंबर तक मुफ्त मिलेगी बिजली', सीएम फडणवीस का एलान

Sun, 13 Apr 2025 08:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 08:06 PM IST
सार

Free Electricity Scheme: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को वर्धा जिले में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि राज्य के 80 फीसदी किसानों को अगले साल दिसंबर तक मुफ्त बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री सौर कृषि योजना शुरू की है।

विज्ञापन
Around 80 pc of Maharashtra farmers will get free power by Dec next year: Fadnavis, News in Hindi
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि दिसंबर 2026 तक राज्य के करीब 80 फीसदी किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। वर्धा जिले के अरवी में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली देने का वादा किया है और मुख्यमंत्री सौर कृषि योजना शुरू की है, जिसके तहत 16000 मेगावाट बिजली पैदा करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: एकनाथ शिंदे के बचाव में उतरे भाजपा नेता, कहा- वे अमित शाह से नहीं करेंगे महायुति को लेकर शिकायत
विज्ञापन


सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध- फडणवीस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दिसंबर 2026 के अंत तक महाराष्ट्र के करीब 80 फीसदी किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। हम 365 दिनों तक दिन में 12 घंटे बिजली देंगे। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।' वहीं वर्धा जिले के दौरे के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की। सीएम ने इस दौरान ये भी दावा किया कि- राज्य की महायुति सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Bengal: मुर्शिदाबाद हिंसा और SSC भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, ममता पर बरसे शुभेंदु अधिकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed