फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President droupadi Murmu raises concern on deep-fake problem says police need to be updated on technology

President: प्रधानमंत्री के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने भी 'डीप फेक' को लेकर जताई चिंता, पुलिस को दी हिदायत

Sat, 18 Nov 2023 04:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Nov 2023 04:08 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन आईपीएस अधिकारी, राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पुलिस कर्मियों का नेतृत्व करते हैं। इस तरह देश की पुलिस व्यवस्था एकजुट होकर काम करती है।

विज्ञापन
President droupadi Murmu raises concern on deep-fake problem says police need to be updated on technology
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करने और डीप फेक को लेकर चिंता जाहिर की। राष्ट्रपति ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी हमेशा तकनीक के क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत है। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी डीप फेक को लेकर चिंता जाहिर की थी। 
विज्ञापन


'पुलिस अधिकारियों को नई तकनीक से अपडेट रहना होगा'
राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रोबेशनर्स अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि 'पुलिस फोर्स के सामने साइबर अपराध, ड्रग तस्करी, वामपंथी कट्टरपंथ और आतंकवाद जैसी चुनौतियां हैं। नई तकनीक और सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस  का इस्तेमाल किया जा रहा है और डीप फेक जैसी चुनौतियां भी हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को हमेशा नई तकनीक से अपडेट रहना होगा ताकि अपराधियों पर बढ़त ली जा सके।'
विज्ञापन


विकास के लिए कानून व्यवस्था अहम
राष्ट्रपति ने कहा कि 'कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन आईपीएस अधिकारी, राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पुलिस कर्मियों का नेतृत्व करते हैं। इस तरह देश की पुलिस व्यवस्था एकजुट होकर काम करती है।' उन्होंने कहा 'आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कानून व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वैश्विक, राष्ट्रीय या स्थानीय स्तर पर भी उद्योगपति तभी निवेश करते हैं जब कानून व्यवस्था मजबूत होती है। इस तरह किसी भी क्षेत्र में संपूर्ण विकास के लिए पुलिस विभाग अहम भूमिका निभाता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 'देश में कानून व्यवस्था कायम रखने और देश को एकजुट रखने में पुलिस बल का अतुलनीय योगदान है। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक के टैलेंट का विकास और उसे विकास के लिए पूरे अवसर मुहैया कराना है और यह हमारी प्राथमिकता है कि सभी नागरिक मिलकर देश के विकास में योगदान दें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed