फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president droupadi murmu padma awards 2026 rohit sharma alka yagnik mammootty vijay amritraj

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी जाएंगी 65 हस्तियां: राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन-कौन शामिल

Sun, 21 Jun 2026 03:51 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 21 Jun 2026 03:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। इस सूची में रोहित शर्मा, अलका याग्निक, ममूटी, विजय अमृतराज और दिवंगत शिबू सोरेन समेत विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन
president droupadi murmu padma awards 2026 rohit sharma alka yagnik mammootty vijay amritraj
65 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 65 प्रमुख हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। यह समारोह मंगलवार शाम पांच बजे होगा।
विज्ञापन


इस दूसरे समारोह में राष्ट्रपति कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले 25 मई को पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भी राष्ट्रपति ने दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री समेत 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे। अधिकारियों ने बताया कि इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। वर्ष 2026 के लिए सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें पांच पद्म विभूषण शामिल हैं। इनमें से दो पुरस्कार चार व्यक्तियों को संयुक्त रूप से दिए जा रहे हैं, जिन्हें दो ही गिना जाएगा।
विज्ञापन


रोहित को पद्मश्री व दिवंगत शिबू सोरेन के परिजनों को सौंपा जाएगा पद्मभूषण
अधिकारियों के अनुसार इस समारोह के दौरान सार्वजनिक मामलों के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस और साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, अभिनेता मैमूट्टी, अमेरिकी ऑन्कोलॉजिस्ट दत्तात्रेयडु नोरी और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण मिलेगा। इसके अलावा झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन के परिजनों को पद्मभूषण और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा व हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा आज, 51311 जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरों से होगी निगरानी; ढाई लाख पुलिसकर्मी तैनात


पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। ये तीन श्रेणियों-पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं।
  • ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
  • पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्मभूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed