फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   neet ug retest 2026 tight security arrangements nta exam centres air force support paper leak case

NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा आज, 51311 जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरों से होगी निगरानी; ढाई लाख पुलिसकर्मी तैनात

Sun, 21 Jun 2026 03:07 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 21 Jun 2026 03:07 AM IST
सार

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, अर्धसैनिक बल, जैमर और सीसीटीवी की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
neet ug retest 2026 tight security arrangements nta exam centres air force support paper leak case
NEET पुनर्परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम - फोटो : ANI

विस्तार

मेडिकल में दाखिले के लिए नीट-यूजी की रविवार को होने जा रही पुनर्परीक्षा को सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिल्ली स्थित कार्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछली परीक्षा के करीब सात हफ्ते बाद हो रही इस पुनर्परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार इस परीक्षा के लिए वायुसेना की मदद ली गई है।
विज्ञापन


पुनर्परीक्षा से पहले देश में शनिवार को 551 और विदेश के 14 शहरों के परीक्षा केंद्रों में पहली बार मेगा मॉक ड्रिल से तैयारियों को परखा गया। सुबह ठीक नौ बजे शुरू हुई इस ड्रिल में बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र की ढुलाई, आंसर-शीट सील कर वापस भेजने, सीसीटीवी व जैमर की जांच और डमी अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के बाद केंद्र में प्रवेश देने का अभ्यास किया गया। पुनर्परीक्षा देशभर के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों में रविवार को दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। अशक्त विद्यार्थियों को शाम 6:20 बजे तक परीक्षा में लिखने की छूट रहेगी। एनटीए ने विद्यार्थियों को हर हाल में 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। उन्हें निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पिछली गड़बड़ियों से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों सहित ढाई लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 15 हजार अर्द्धसैनिक बल, 51,311 जैमर, डेढ़ लाख हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है। एनटीए ने 98.8 फीसदी परीक्षा केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में बनाए हैं। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट इकट्ठा करने के लिए देश में करीब 700 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। गौरतलब है कि नीट यूजी की तीन मई को हुई परीक्षा के पर्चे लीक होने के कारण उसे रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर केंद्र के बाहर कड़ा पहरा
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा दिखा। केंद्र के सौ मीटर पहले ही किसी को भी दूसरी तरफ जाने की अनुमति नहीं थी। जैमर भी जांचे गए। मल्टी-लेयर सुरक्षा के तहत पूरी प्रक्रिया दोहराई गई।

केंद्र आवंटन में दिखी लापरवाही, नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी
केंद्र आवंटन में भी एनटीए की लापरवाही सामने आई। नागपुर के छात्र अब्दुल्ला तब हैरान रह गया जब एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में दिखाया गया। अब्दुल्ला के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने बताया, परीक्षा के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा केंद्रों का विकल्प दिया था। एनटीए ने शनिवार को केंद्र नागपुर आवंटित करते हुए छात्र को नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया। वहीं, एनटीए ने दावा किया कि छात्र ने खुद केंद्र को अबू धाबी किया था। 

ओडिशा की छात्रा का 1,500 किमी दूर देहरादून में केंद्र: ओडिशा के भुवनेश्वर की छात्रा संजना संजीबनी एडमिट कार्ड देखकर तब हतप्रभ रह गई, जब उसने परीक्षा केंद्र 1,500 किमी दूर देहरादून पाया। शिकायत के बाद एनटीए ने गलती सुधारते हुए केंद्र बदलकर भुवनेश्वर किया।

पीएम मोदी का सख्त संदेश, शुचिता न हो भंग
पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा, पुनर्परीक्षा की शुचिता भंग नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन से परीक्षा की तैयारियों का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा, छात्रहित सर्वोपरि है और उसी के आधार पर फैसला लें।


एनटीए को भी सख्त हिदायत दी गई है कि अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि उनके सवाल हैं, तो तुरंत समाधान किया जाए। कैबिनेट सचिव पीएम को अपडेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed