फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu gives additional charge of Agriculture Ministry to Union minister Arjun Munda

Cabinet: नरेंद्र तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर; भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तय की भूमिका

Thu, 07 Dec 2023 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Dec 2023 10:07 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यों में इनकी भूमिका तय कर दी है। दावा है कि पटेल का नाम मध्य प्रदेश में सीएम की दौड़ में सबसे आगे है। पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और साफ-सुथरी छवि वाले पटेल आरएसएस के भी निकट हैं। उनके जरिये पार्टी राज्य में चेहरा बदलने के साथ जातिगत समीकरण भी साध सकती है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu gives additional charge of Agriculture Ministry to Union minister Arjun Munda
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस चुनाव नतीजों के चार दिन बाद भी बना हुआ है। हालांकि, दो राज्यों में स्थिति साफ होने लगी है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने वाले तीन केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह सरुता के मंत्री पद से इस्तीफे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति और भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल समेत भाजपा के 10 सांसदों ने बुधवार को इस्तीफा दिया था। इनमें किरोणीलाल मीणा राज्यसभा के सदस्य थे।
विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा के उन नौ सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे, जिन्हें हालिया विधानसभा चुनावों में विधायक चुना गया था। सभी ने बुधवार को अपना इस्तीफा सौंपा था। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया कि राजस्थान प्रदेश के जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन राठौड़, राजसमंद से दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के मुरैना से नरेन्द्र सिंह तोमर, दमोह से प्रह्लाद पटेल, जबलपुर से राकेश सिंह, सीधी से रीति पाठक, होशंगाबाद से उदय प्रताप सिंह तथा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गोमती साय और बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल का नाम मध्य प्रदेश में सीएम की दौड़ में सबसे आगे
भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यों में इनकी भूमिका तय कर दी है। दावा है कि पटेल का नाम मध्य प्रदेश में सीएम की दौड़ में सबसे आगे है। निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह पटेल ओबीसी (लोध) समुदाय से आते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और साफ-सुथरी छवि वाले पटेल आरएसएस के भी निकट हैं। उनके जरिये पार्टी राज्य में चेहरा बदलने के साथ जातिगत समीकरण भी साध सकती है। राज्य की राजनीति में पटेल और शिवराज के रिश्ते अब अच्छे बताए जाते हैं। इसलिए, पटेल के नाम पर शिवराज की ओर से विरोध की आशंका कम है।

जहां तक तोमर का सवाल है, तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सीएम पद पर तोमर की दावेदारी पहले सबसे मजबूत मानी जा रही थी, पर जातिगत समीकरण पक्ष में नहीं माने गए। दूसरे, चुनाव प्रचार के दौरान उनके बेटे के वायरल वीडियो ने भी संभावनाओं को कमजोर किया है। तोमर ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।


छत्तीसगढ़ में रेणुका सिंह पर दांव लगा सकती है भाजपा
वहीं, छत्तीसगढ़ में पार्टी रेणुका सिंह पर दांव लगा सकती है। सरगुजा की रेणुका ने जिला पंचायत सदस्य से केंद्रीय आदिवासी मामलों की राज्यमंत्री पद तक का सफर तय किया है। उनके जरिये पार्टी आदिवासी समाज के साथ महिलाओं को भी साध सकती है। विधानसभा चुनाव जीतने वाले 12 में 10 सांसदों ने बुधवार को सांसद पद से इस्तीफा दिया था। एक दिन बाद दो और सांसदों बाबा बालकनाथ व रेणुका ने भी सांसदी छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed