फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu emplanes for London State Funeral of Queen Elizabeth II Rajnath Singh Egypt

विदेश यात्रा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन रवाना, रक्षा मंत्री कल से मिस्र के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे

Sat, 17 Sep 2022 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 17 Sep 2022 08:36 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर से मिस्र के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu emplanes for London State Funeral of Queen Elizabeth II Rajnath Singh Egypt
Draupadi Murmu - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं। वह 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। 

विज्ञापन


वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर से मिस्र के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन


18-28 सितंबर तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 18-28 सितंबर तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएनजीए के 77वें सत्र में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के अलावा जी-4 की मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेंगे। वे एल-69 समूह की उच्च स्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • विदेश मंत्री क्वाड, आईबीएसए, ब्रिक्स, भारत-प्रेसीडेंसी प्रो टेम्पोर सीईएलएसी, भारत-कैरिकॉम और भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया, भारत-फ्रांस-यूएई और भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य त्रिपक्षीय प्रारूपों की बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। वे G20 और UNSC सदस्य राज्यों और अन्य विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
  • विदेश मंत्री के वाशिंगटन में 25-28 सितंबर के कार्यक्रम में अन्य बातों के साथ-साथ अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ विचार-विमर्श भी शामिल है। इसमें अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य, अमेरिकी व्यापारिक नेता, एस एंड टी पर केंद्रित एक गोलमेज और भारतीय डायस्पोरा के साथ बातचीत भी शामिल है। 


सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 18-19 सितंबर को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। इस दौरान वे सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान के साथ आर्थिक और निवेश समिति की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

शहबाज शरीफ भी ब्रिटेन जाएंगे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रिटेन जाएंगे। बताया गया कि ब्रिटिश सरकार ने प्रधानमंत्री शरीफ को इस महत्वपूर्ण अवसर पर आमंत्रित किया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ब्रिटिश सरकार के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 19 सितंबर को लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिल सकते हैं। वे भी लंदन पहुंच रहे हैं।



आठ सितंबर को महारानी एलिजाबेथ का हुआ था निधन
दरअसल, ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल तक शासन करने के बाद 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed