फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu and three Union ministers on foreign tour from Today, know who went where and why

विदेश यात्रा: राष्ट्रपति मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित की, राजनाथ दुबई पहुंचे

Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन में 19 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मिस्र, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सऊदी अरब के दौरे पर रवाना होंगे।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu and three Union ministers on foreign tour from Today, know who went where and why
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के ल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए के लिए ब्रिटेन पहुंच गईं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्मृति में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर भी किए। वे 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगी।

विज्ञापन

 


वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं, वे फिलहाल दुबई पहुंचे हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 18-28 सितंबर तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। साथ ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र के तीन दिवसीय दौरे पर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर से मिस्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।

18-28 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 18-28 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 77वें सत्र में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के अलावा जी-4 की मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेंगे। वे एल-69 समूह की उच्च स्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।

विदेश मंत्री क्वाड, आईबीएसए, ब्रिक्स, भारत-प्रेसीडेंसी प्रो टेम्पोर सीईएलएसी, भारत-कैरिकॉम और भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया, भारत-फ्रांस-यूएई और भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य त्रिपक्षीय प्रारूपों की बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। वे G20 और UNSC सदस्य राज्यों और अन्य विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

विदेश मंत्री के वाशिंगटन में 25-28 सितंबर के कार्यक्रम में अन्य बातों के साथ-साथ अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ विचार-विमर्श भी शामिल है। इसमें अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य, अमेरिकी व्यापारिक नेता, एस एंड टी पर केंद्रित एक गोलमेज और भारतीय डायस्पोरा के साथ बातचीत भी शामिल है। 

पीयूष गोयल का सऊदी अरब पहुंचे
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल रविवार से दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब में हैं। वह वहां पर आर्थिक और निवेश समिति की वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुल अजीज बिन सलमान भी बैठक के सह अध्यक्ष होंगे।


जितेंद्र सिंह वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा कार्रवाई मंच में हिस्सा लेंगे
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह अमेरिका में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा कार्रवाई मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले संयुक्त मंत्री स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह सहित अन्य सदस्य अमेरिका में पेनसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में बुधवार से शुक्रवार तक आयोजित होने वाले स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम13) और मिशन इनोवेशन (एमआई-7) के संयुक्त आयोजन में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed