फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu accepts resignation of Odisha Governor Raghubar Das, appointment of new Governor

New Governors: पांच नए राज्यपालों की नियुक्तियां, अजय भल्ला मणिपुर के गवर्नर; रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार

Tue, 24 Dec 2024 09:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

Appointment Of New Governor: देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन राज्यों में ये नियुक्तियां की गई है, उसमें केरल, बिहार, ओडिशा, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव रहे अजय भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu accepts resignation of Odisha Governor Raghubar Das, appointment of new Governor
पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


बिहार, केरल, मिजोरम, मणिपुर को मिले नए राज्यपाल 
इस कड़ी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन ये नए राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन




कौन कहां का बना राज्यपाल?
  • बिहार- आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
  • ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति
  • मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह
  • मणिपुर- अजय कुमार भल्ला

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मणिपुर के राज्यपाल नियुक्त
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो


कौन हैं रि. जनरल वीके सिंह?
पूर्व सेना प्रमुख (2010-12) जनरल वीके सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव तक गाजियाबाद से सांसद थे। वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री थे। इससे पहले उन्होंने पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 27 मई 2014 - 9 नवंबर 2014 तक केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास; विदेश मामले; और प्रवासी भारतीय मामले के पद पर थे। फिर 9 नवंबर 2014 - 16 फरवरी 2016 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों के पद पर थे। इसके बाद 16 फरवरी 2016 - 25 मई 2019 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय पद पर थे। फिर 5 जुलाई 2016 - 25 मई 2019 केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय पद पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed