{"_id":"59878fb14f1c1b676f8b456c","slug":"president-and-vice-president-greets-people-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Aug 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
President
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में कोविंद ने आशा जताई है कि रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासी आपसी भाईचारे के जज्बे को फिर से जगाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र बंधन वाला यह अनूठा त्योहार है। यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में खुशी और समृद्धि लाए। वहीं हामिद अंसारी ने लोगों से अपील की है कि महिलाओं की मर्यादा और सम्मान को बनाए रखें।
कोविंद ने अपने संदेश में कहा, रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, ‘प्रेम, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक रक्षा बन्धन हमारे देश के सभी लोगों के लिए सुख और समृद्धि लाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रक्षाबंधन के इस मौके पर देश भर की महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लोगों को बधाई दी और अपने संदेश में उम्मीद जतायी कि यह राज्य के लोगों के लिए शांति, खुशहाली, सौहार्द और प्रगति का मौका लाएगा।