फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रक्षा बंधन के पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़

रक्षा बंधन के पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Mon, 07 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन के पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़
रक्षा बंधन के एक दिन पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो बढ़ाने पड़े बसों के अतिरिक्त फेरे

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रक्षा बंधन के एक दिन पहले ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। रूट चाहे दिल्ली का रहा हो या फिर मेरठ और बरेली। इलाहाबाद से सभी रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस रही। रोडवेज की बसों का भी यही हाल रहा। इलाहाबाद से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी आदि रूटों की बसों में रविवार को खूब भीड़ गई।
सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व है। इस वजह से रविवार को ही तमाम लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना होने के लिए ट्रेनों में बैठ गए। इस वजह से तमाम ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ गई। संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल, सीमांचल एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में काफी संख्या में यात्री खड़े-खड़े ही सफर करने को मजबूर हुए। यही हाल रोडवेज की बसों का भी रहा। सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा ही भीड़ रही। भीड़ बढ़ती देख रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव भी अफसरों के साथ सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए।
विज्ञापन

00000000000000000
आधी रात बाद बसों में महिलाओं का फ्री सफर
0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद रविवार की रात 12 बजे बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर लागू हो गया। इसके लिए सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर बैनर आदि भी लगाए गए। ताकि महिलाओं को मालूम हो सके कि उन्हें सोमवार की रात 12 बजे तक सफर के दौरान किराया नहीं देना है। बस स्टेशन पर एनाउंसमेंट भी करवाया गया। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लगी एलईडी पर भी इसकी सूचना प्रसारित की गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक एसी बसों में जिन महिलाओं ने सात अगस्त का अपना रिजर्वेशन करवा रखा है उनके द्वारा मांग करने पर उनकी धनराशि सात अगस्त के बाद वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed