फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations for testing of traditional medicines on 50 lakh people

50 लाख लोगों पर पारंपरिक दवाओं के परीक्षण की तैयारी: आयुष मंत्रालय

Mon, 04 May 2020 05:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 May 2020 05:24 AM IST
सार

  • आयुष मंत्रालय की है यह योजना
  • डब्ल्यूएचओ देगा शोधकर्ताओं को प्रशिक्षण
  • 1.80 लाख लोग पंजीकृत
  • दिल्ली पुलिस के 80 हजार जवान शामिल

विज्ञापन
Preparations for testing of traditional medicines on 50 lakh people
Ministry of AYUSH

विस्तार

पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता का पता लगाने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय 50 लाख लोगों पर परीक्षण करने जा रहा है। करीब 1.80 लाख लोग इसके लिए पंजीकृत भी हो चुके हैं। इसके लिए जल्द ही डब्ल्यूएचओ की तरफ से शोधार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


अलग-अलग समूह में परीक्षण करने की योजना बनाई गई है। आयुष मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पीके पाठक की निगरानी में समिति भी गठित की गई है। परीक्षण तीन चरणों में होगा। जिसमें सामान्य लोग, सुरक्षा जवान, एनजीओ, स्वास्थ्य कर्मचारियों का समूह और पॉजिटिव मरीज शामिल होंगे।
विज्ञापन


आईसीएमआर, भारतीय जनस्वास्थ्य फाउंडेशन और राष्ट्रीय महामारी रोग नियंत्रण संस्थान के विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक परीक्षण प्रक्रिया चलेगी।

  • आयुर्वेद दवाओं को भी परखेंगे 

आयुर्वेद के परीक्षण की योजना भी है। दिल्ली के तिब्बिया कॉलेज और चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद अस्पताल में भी परीक्षण जारी है। बीएचयू ने भी फीफाट्रोल पर परीक्षण की मंजूरी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्रतिररोधक क्षमता पर एप से सर्वे 

मंत्रालय संजीवनी मोबाइल एप के जरिए भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में पारंपरिक दवाओं इस्तेमाल व असर का पता लगाएंगे। दिल्ली पुलिस के 80 हजार जवान भी पंजीकृत हुए हैं, जिनके जरिए आयुष इम्युनिटी बूस्टिंग उत्पादों का अध्ययन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed