{"_id":"66f2e8cc51a2ed47e709aed2","slug":"preparations-for-organizing-ramlila-in-mumbai-begin-mandals-will-get-all-facilities-minister-held-meeting-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू: मंडलों को मिलेगी हर सुविधाएं; मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में रामलीला आयोजन की तैयारियां शुरू: मंडलों को मिलेगी हर सुविधाएं; मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने की बैठक
Tue, 24 Sep 2024 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:59 PM IST
सार
आचार्य पवन त्रिपाठी की पहल पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में बैठक बुलाई गई। जहां मुंबई के सभी रामलीला मंडलों को अपने मुद्दे उठाने के लिए एक मंच मिला। इस बैठक में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कुछ अहम घोषणाएं कीं, जिससे रामलीला महोत्सव का आयोजन काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री व मुंबई उपनगर के प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई शहर और उपनगर के सभी रामलीला मंडलों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक मुंबई भाजपा के बरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें मंत्री लोढा ने गणेशोत्सव की तर्ज पर हर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आचार्य पवन त्रिपाठी की पहल पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में बैठक बुलाई गई। जहां मुंबई के सभी रामलीला मंडलों को अपने मुद्दे उठाने के लिए एक मंच मिला। इस बैठक में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कुछ अहम घोषणाएं कीं, जिससे रामलीला महोत्सव का आयोजन काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान रामलीला मंडलों को लगातार पांच वर्षों तक अनुमति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही, फायर ब्रिगेड, पुलिस की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, ऑनलाइन सिस्टम की सुविधा भी रामलीला मंडलों को मिलेगी। फायर ब्रिगेड शुल्क भी माफ कर दिया गया है और बीएमसी के मैदान का किराया भी आधा कर दिया गया है। इसके अलावा इन मैदानों में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए बीएमसी द्वारा बुनियादी सुविधाएं जैसे प्रकाश योजना और शौचालय आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन
मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि हमने बैठक में उपस्थित सभी रामलीला मंडलों की समस्याओं को सुना है और हम उनकी मांगों पर सहमत हैं। मुंबई सहित राज्य में सभी त्योहार बिना किसी दमनकारी प्रतिबंध के मनाए जाते हैं। सूबे में महायुती की सरकार आने के बाद सभी उत्सव धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। हमने यह निर्णय लिया है कि जिस प्रकार गणेशोत्सव मंडलों को सभी सुविधाएं दी जाती हैं, उसी प्रकार रामलीला मंडलों और नवरात्रि मंडलों को भी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।