फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations for BMC elections in full swing Congress releases first candidate list

BMC Elections: मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए साथ आए कांग्रेस-वीबीए, 70 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Mon, 29 Dec 2025 08:35 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 29 Dec 2025 08:35 PM IST
सार

कांग्रेस ने बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह घोषणा नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले की गई। कांग्रेस ने वंचित बहुजन अघाड़ी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के साथ गठबंधन किया है, जबकि एनसीपी (शरद पवार) मुंबई में अकेले चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
Preparations for BMC elections in full swing Congress releases first candidate list
बीएमसी चुनाव की तारीखों का एलान - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के 15 जनवरी को होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों के लिए अपने 70 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। यह घोषणा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले की गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस का वीबीए के साथ बना समझौता 
यह सूची राष्ट्रीय दल के पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ सीट समझौते के एक दिन बाद आई है।। दोनों दल 227 सदस्यों वाले बृहन्मुंबई नगर निगम के लिए मिलकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि बीएमसी देश का सबसे बड़ा और सबसे धनी नगर निकाय है, जिसका वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जो कई छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BMC polls: राज ठाकरे का कार्यकर्ताओं को निर्देश, मुंबई बचाने के लिए शिवसेना (यूबीटी) के साथ मिलकर करें काम
विज्ञापन
विज्ञापन


62 सीटों पर लड़ेगी वीबीए
इस गठबंधन के तहत वंचित बहुजन अघाड़ी 62 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री महादेव जानकर के राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) ने भी अपने छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। आरएसपी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन में यह चुनाव लड़ रही है। 

एनसीपी (एसपी) ने भी की प्रत्याशियों की घोषणा
दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने सात सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। यह दल विपक्षी महा विकास अघाड़ी का एक घटक है, लेकिन मुंबई में इसने किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed