{"_id":"6192914cc9d42e42646cb8d0","slug":"preparations-begin-for-next-year-s-assembly-elections-in-goa-congress-may-made-alliance-with-regional-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू, कांग्रेस कर सकती है क्षेत्रीय दलों से गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू, कांग्रेस कर सकती है क्षेत्रीय दलों से गठबंधन
Mon, 15 Nov 2021 10:27 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:27 PM IST
सार
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बताया कि सभी दलों का मानना है कि गोवा को भाजपा के नेतृत्व वाली 'भ्रष्ट और सांप्रदायिक' सरकार से छुटकारा दिलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
गोवा कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडू राव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। सभी दलों ने चुनावों के लिए कमर कसनी भी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने भी विधानसभा चुनावों में एनसीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन के लिए बातचीत करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बताया कि सभी दलों का मानना है कि गोवा को भाजपा के नेतृत्व वाली 'भ्रष्ट और सांप्रदायिक' सरकार से छुटकारा दिलाने की जरूरत है। पार्टी 2017 में की गई गलतियों को दोबारा नहीं दोहराएगी। दिनेश गुंडू राव ने कहा कि अगर यह गठबंधन सफल होता है तो राज्य को पांच सालों तक के लिए एक स्थिर सरकार मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल 2017 में गोवा विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा को इस चुनाव में केवल 13 सीटें मिली थी। इसके बावजूद भी भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर के दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में अपनी सरकार बना ली थी। इस वक्त कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया था। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लुइज़िन्हो फलेरियो भी टीएमसी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन