{"_id":"5e0fd2688ebc3e87ff46d464","slug":"preparation-to-run-150-private-trains-on-100-routes-22-thousand-crore-investment-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मार्गों पर 150 निजी ट्रेन चलाने की तैयारी, 22 हजार करोड़ निवेश की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
100 मार्गों पर 150 निजी ट्रेन चलाने की तैयारी, 22 हजार करोड़ निवेश की उम्मीद
Sat, 04 Jan 2020 05:16 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस के बाद अब केंद्र सरकार निजी ऑपरेटरों की मदद से 100 रूटों पर 150 ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है। इससे 22,500 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। इसको लेकर नीति आयोग और भारतीय रेलवे ने एक चर्चा पत्र तैयार किया है ताकि हित धारकों से विचार-विमर्श किया जा सके। इस पत्र को ‘प्राइवेट पार्टिसिपेशन: पैसेंजर ट्रेंस’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे ने 150 निजी यात्री ट्रेनों को चलाने के लिए 100 मार्गों का चयन किया है। इनमें नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली पटना, इलाहाबाद-पटना और दादर-वडोदरा जैसे रेल मार्ग शामिल हैं। इन रेल मार्गों के लिए अगले महीने बोलियां आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
ये देश में प्राइवेट ट्रेनों की शुरुआत की दिशा में बड़ा कदम है। इससे पैसेंजर ट्रेन क्षेत्र में निजी कंपनियों के आने का रास्ता साफ हो जाएगा। । इन 100 रूटों को 10-12 समूहों में बांटा गया है। दस्तावेज के अनुसार, निजी कंपनियों को अपनी गाड़ियों में बाजार के अनुसार किराया वसूलने की छूट होगी।
विज्ञापन