{"_id":"68133c6758f2ec7caf00f647","slug":"preparation-to-respond-to-pakistan-which-is-harboring-terror-navy-intensified-exercises-in-the-arabian-sea-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी? नौसेना ने अरब सागर में तेज किया अभ्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pahalgam Attack: आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी? नौसेना ने अरब सागर में तेज किया अभ्यास
Thu, 01 May 2025 02:48 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 01 May 2025 02:48 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देने के लिए कई दिनों से सेनाएं अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। नौसेना ने अपने युद्धपोतों को सतर्क रखा है। भारतीय तटरक्षक जहाज भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में तैनात हैं। गुजरात तट से सटी समुद्री सीमा पर कड़ी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए भारत ने तैयारी तेज कर दी है। आतंक के पनाहगार पाकिस्तान की हरकतों को रोकने और आतंक को नेस्तनाबूद करने के लिए तीनों सेनाएं अलर्ट मोड पर हैं। भारतीय नौसेना अरब सागर में अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में अभ्यास तेज कर दिया है।
रक्षा विभाग की मानें तो नौसेना ने अपने युद्धपोतों को सतर्क रखा है। हाल के दिनों में अरब सागर में कई जहाज-रोधी और विमान-रोधी फायरिंग की गई है। भारतीय तटरक्षक जहाज भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में तैनात हैं। गुजरात तट से सटी समुद्री सीमा पर कड़ी निगरानी हो रही है। भारतीय नौसेना पूरे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।
ये भी पढ़ें: 'इस बार घर में घुस कर बैठ जाना, आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए', पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में नाराजगी है। पूरा देश इस इंतजार में है कि कब और कैसे भारत आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को करारा जवाब देगा। इस बीच भारत की तीनों सेनाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह किसी भी परिस्थिति में और किसी भी दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। कई दिनों से सेनाएं अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं।
आईएनएस विक्रांत अरब सागर में तैनात
भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया था। यह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। तैनाती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी।इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा गया, 'एकता में शक्ति, उद्देश्यपूर्ण उपस्थिति।' नौसेना ने पोस्ट के साथ कई हैशटैग भी लगाए थे। जैसे- #MissionReady #AnytimeAnywhereAnyhow.
ये भी पढ़ें: 'क्या आप सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना चाहते हैं?' सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ताओं को फटकार
26 लोगों की हुई थी मौत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन