फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation to open Navodaya and Sainik School after six months, special guidelines will be followed

छह महीने बाद नवोदय व सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी, विशेष दिशा-निर्देशों का किया जाएगा पालन

Fri, 18 Sep 2020 06:32 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 18 Sep 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open Navodaya and Sainik School after six months, special guidelines will be followed
सैनिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के कारण मार्च से बंद नवोदय, सैनिक स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी हो गई है। इन्हें पहले 10 वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए खोला जाएगा। उसके बाद 9वीं और 11वीं के छात्रों को बुलाया जाएगा। गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद इन स्कूलों को खोला जाएगा। अक्तूबर आखिर और नवंबर में इन स्कूलों को खोलने की संभावना है।

विज्ञापन


विशेष दिशा-निर्देशों के तहत अक्तूबर-नवंबर में खुलेगा स्कूल
अधिकारी के मुताबिक, आवासीय स्कूलों को खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए विभिन्न स्कूल प्रबंधन ने सरकार को अपना प्लान दिया है। इस प्लान के तहत बोर्ड परीक्षा के छात्रों को क्लासरूम से हॉस्टल तक सामाजिक दूरी के नियमों के तहत रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष दिशानिर्देश के तहत ही स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन


छात्र, शिक्षक, कर्मियों का होगा कोविड टेस्ट
स्कूलों को खोलने से पहले छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों (कुक, सफाईकर्मी) का कोविड-19 टेस्ट होगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर वे कैंपस में दोबारा लौट सकेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए छात्र, शिक्षकों को कैंपस से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी बाहरी व्यक्ति कैंपस में नहीं आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद और प्रार्थना सभा नहीं होगी
स्कूलों में 9वीं से 12वीं के छात्रों के हिसाब से प्लान तैयार किया गया है। स्कूलों में किसी स्पोट्र्स और प्रार्थना सभा पर रोक रहेगी। हॉस्टल में भी एक कमरे में दो ही छात्र होंगे। किसी भी प्रकार के समूह में छात्रों को इकठ्ठा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed