फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prediction of cyclonic formation over the Bay of Bengal heavy rain alert in odisha landslide warning

Odisha: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान, ओडिशा-आंध्र के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

Tue, 25 Jul 2023 03:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 03:12 AM IST
सार

आईएमडी का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के सा बौछारें पड़ने की संभावना है। 25 से 27 जुलाई के बीच ओडिशा तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्री इलाकों में जाने से मौसम विभाग ने मना किया है।

विज्ञापन
Prediction of cyclonic formation over the Bay of Bengal heavy rain alert in odisha landslide warning
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का गठन हुआ है। आईएमडी ने भविष्यवाणी करते हुए का कि चक्रवाती परिसंचरण निम्न दबाव में तेज हो जाएगा। हालांकि, बाद में यह शांत हो जाएगा। आईएमडी के अनसार, इस वजह से सोमवार-मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी पर भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

इन इलाकों में ऑरेज-येलो अलर्ट
आईएमडी ने सोमवार शाम को बुलेटिन जारी किया। देर शाम जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से मंगलवार सुबह तक मलकानगिरी, कोरपुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, गजपति और गंजम में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण आंतरिक ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने दो दिन के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 25 जुलाई को गजपति, गंजम, पुरी, मलकानगिरी, कोरापुट और रायगड़ा जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, नयागढ़, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर और मयूरभंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

जलभराव-भूस्खलन की भी आशंका
आईएमडी का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के सा बौछारें पड़ने की संभावना है। 25 से 27 जुलाई के बीच ओडिशा तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्री इलाकों में जाने से मौसम विभाग ने मना किया है। भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण निचले इलाकों में जल जमाव, कमजोर कच्चे घरों की दीवार गिरने की आशंका है।  इसके अलावा मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी और कंधमाल जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी संभावना है। सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed