{"_id":"601a9ea8ddc21013f57951ef","slug":"praveen-sinha-will-look-after-the-duties-of-cbi-director-for-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण सिन्हा को सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, आरके शुक्ला का कार्यकाल आज से खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रवीण सिन्हा को सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, आरके शुक्ला का कार्यकाल आज से खत्म
Wed, 03 Feb 2021 06:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सिन्हा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के निदेशक आरके शुक्ला का कार्यकाल बुधवार समाप्त हो रहा है। अब शुक्ला की जगह सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा लेंगे। बता दें कि वर्तमान निदेशक आरके शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आरके शुक्ला जनवरी 2019 में नियुक्त किए गए थे। आरके शुक्ला और सिन्हा को कथित तौर पर सरकार द्वारा सूचित किया गया है।
विज्ञापन
प्रवीण सिन्हा सरकार के अगले आदेश तक सीबीआई के अंतरिम निदेशक बने रहेंगे। अब अगले निदेशक का चुनाव प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। इस समिति में बीएसएफ प्रमुख और गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना, एनआइए प्रमुख वाईसी मोदी, सीआइएसएफ के प्रमुख सुबोध जायसवाल और केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा शामिल हैं। तीनों ने अतीत में एजेंसी में काम किया है और संवेदनशील मामलों को संभाला है।Praveen Sinha, Additional Director, CBI shall with immediate effect look after the duties of Director CBI, till the appointment of new Director CBI, or until further orders, whichever is earlier: Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions pic.twitter.com/mw1jP6nshJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 3, 2021