फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prashant kishor says aam aadmi party will take 15-20 years to become a pan-India party

पीके की भविष्यवाणी: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल बनने में लगेंगे 15-20 साल, बोले- रातोंरात नहीं होता चमत्कार

Tue, 29 Mar 2022 07:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 29 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने आम आदमी पार्टी को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल बनने में अभी 15-20 साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि रातोंरात कोई चमत्कार नहीं होता। वहीं, उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी कहा कि लोकप्रिय होने का ये मतलब नहीं है कि वे चुनाव नहीं हार सकते।
 

विज्ञापन
prashant kishor says aam aadmi party will take 15-20 years to become a pan-India party
पीएम मोदी को लेकर बोले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाद पंजाब में भी सत्ता पर काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। आप अब गुजरात में भी अपनी सक्रियता बढ़ाने में लगी है। इस बीच, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि कोई भी पार्टी रातोंरात नेशनल पार्टी नहीं बन जाती। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने में अभी लंबा वक्त लगेगा। यह समय कम से कम 15 से 20 साल हो सकता है। वहीं, उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी कहा कि लोकप्रिय होने का ये मतलब नहीं है कि वे चुनाव नहीं हार सकते।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि किसी भी दल को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 20 करोड़ वोट हासिल करने की जरूरत होती है, जबकि आप को 2019 में मात्र 27 लाख वोट मिले थे। इसको देखते हुए आम आदमी पार्टी के लिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी के क्लीन स्वीप करने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक रूप से कोई भी दल ऱाष्ट्रीय पार्टी हो सकता है, लेकिन इतिहास के पन्नों को देखने पर यह साफ है कि सिर्फ भाजपा और कांग्रेस ही पूरे देश के लोगों तक पहुंच चुके हैं। अभी तक देश में सिर्फ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। कई अन्य दलों ने समय-समय पर इसकी कोशिश की है, लेकिन वे सफल नहीं हुए हैं, हालांकि इसका ये मतलब भी नहीं है कि कोई दूसरा दल राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभर कर सामने नहीं आ सकता, लेकिन ऐसा रातोंरात में नहीं हो सकता, इसके लिए कड़ी मेहनत और लंबा समय चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके समर्थक लगातार उनके पक्ष में डटे हुए हैं और कार्यकर्ता उनके लिए मेहनत कर रहे हैं। लोकप्रिय होने का ये मतलब भी नहीं है कि चुनाव नहीं हार सकते, बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे इसका उदाहरण हैं। इसके अलावा ताजा उदाहरण अखिलेश यादव हैं, यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव की जनसभाओं में खूब भीड़ जुटती थी और उन्हें वोट भी 30 फीसदी ज्यादा मिले लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed