{"_id":"5e5b2aa08ebc3ef3c74c5351","slug":"prashant-kishor-may-go-to-rajya-sabha-from-west-bengal-trinamool-congress-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से राज्यसभा जा सकते हैं प्रशांत किशोर, तृणमूल ने दिया संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा जा सकते हैं प्रशांत किशोर, तृणमूल ने दिया संकेत
Sun, 01 Mar 2020 08:53 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 01 Mar 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर-ममता बनर्जी
- फोटो : Social Media
जनता दल यूनाइटेड से बाहर निकाले गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जा सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रशांत किशोर सहित कई नए चेहरों को मौका देगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर के करीबी का कहना है कि यह सच है कि प्रस्ताव आया है पर अभी राज्यसभा जाने के बारे में कुछ सोचा नहीं है। इसके पहले एक खबर आई थी कि ममता बनर्जी प्रशांत किशोर को सुरक्षा देना चाहती थीं लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृणमूल को मिलेंगी लेकिन पांचवीं सीट पर माकपा-कांग्रेस या तृणमूल-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीतेगा। जिन लोगों को मौका मिल सकता है उन संभावितों में दिनेश त्रिवेदी, प्रशांत किशोर, मौसम नूर और ऋतब्रत बनर्जी के नाम हैं।
विज्ञापन
खाली हो रही पांच सीटों में से चार सीटों पर फिलहाल जोगन चौधरी, मनीष गुप्ता, अहमद हसन इमरान और के.डी. सिंह हैं। ये चारों तृणमूल से हैं। पांचवीं सीट पर ऋतब्रत बनर्जी हैं जो 2014 में माकपा की उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए थे लेकिन पार्टी ने 2017 में उन्हें निकाल दिया था।
विज्ञापन
तृणमूल सूत्रों की मानें तो मनीष गुप्ता को छोड़कर, बाकी तीनों उम्मीदवारों की जगह पार्टी द्वारा नए चेहरे उतारे जाने की उम्मीद है जो ज्यादा सक्रिय होंगे। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में परिस्थितियों को देखते हुए हमें और अधिक सक्रिय राजनेताओं और राज्यसभा सांसदों की आवश्यकता है।