{"_id":"5ba8d059867a557ea77acf8b","slug":"prasar-bharti-will-open-radio-station-at-attari-border-to-defeat-pakistan-s-impolicy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को मात देने के लिए प्रसार भारती अटारी बॉर्डर पर खोलेगा रेडियो स्टेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक को मात देने के लिए प्रसार भारती अटारी बॉर्डर पर खोलेगा रेडियो स्टेशन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
अट्टारी बॉर्डर पर प्रसार भारती की ओर से अपना एफएम चालू करने की योजना बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के पहले प्रसार माध्यम का इस्तेमाल एक बार फिर वैसे ही किया जा रहा है जैसे कि एक समय विश्व युद्ध के दौरान किया जाता था। बहरहाल सूत्रों के मुताबिक अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ हमेशा की तरह एक नयी रणनीति बना चुका है।
विज्ञापन
इस बार पाकिस्तान रेडियो के माध्यम से भारत के खिलाफ कुप्रचार फैला रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत ने इसे रोकने के लिए अटारी बॉर्डर पर प्रसार भारती की ओर से अपना एफएम चालू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
बता दें कि, अटारी बॉर्डर से 5 किमी पहले घरिंडा में इसका टावर लगाकर ट्रांसमीटर स्थापित किया गया है। रेडियो तरंग 103.6 नंबर पार चलने वाला ये रेडियो ट्रांसमीटर देश का पहला ट्रांसमीटर है जो किसी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे करीब है।
विज्ञापन
इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य सरहद पार के लोगों तक पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ फैलाये जा रहे दुष्प्रचार को सामने लाना है। प्रसार भारती के इस एफएम का ''देश पंजाब'' नाम दिया है।
इस एफएम को अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर जैसे सरहदी इलाकों में सुना जा सकेगा।इस पर रात में लाहौर ओर इस्लामाबाद की खबरों को भी सुना जा सकेगा।
सरकार द्वारा पहले प्राइवेट एफएम को मजूरी दी गयी थी लेकिन अब सरकारी एफएम भी स्थापित किये जा रहे हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर में भी रेडियो स्टेशन स्थापित किये गए हैं।
सरकार द्वारा उठाया गया ये एक महत्वपूर्ण कदम है जो बाद में देश के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है।