फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prasad launches initiative to enable blocking, tracing of stolen and lost phones in Delhi

चोरी या खोए मोबाइल को ढूंढना होगा आसान, दिल्ली में शुरू हुई नई सेवा 

Mon, 30 Dec 2019 06:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Dec 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Prasad launches initiative to enable blocking, tracing of stolen and lost phones in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

अभी तक चोरी हुए मोबाइल की एफआईआर तक कराना एक मुश्किल काम रहा है। ऐसे में चोरी या गुम हुए मोबाइल को फिर से ढूंढ पाना तो लगभग नामुमकिन ही माना जाता है। मगर केंद्र सरकार ने सोमवार को एक नई सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से मोबाइल का पता लगाकर उसे ढूंढने में आसानी होगी। 

विज्ञापन


दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को एक वेब पोर्टल सीईआईआर (सेंट्रल इक्विमेंट आइडेंडिटी रजिस्टर) का शुभारंभ किया। यह वेब पोर्टल दिल्ली में चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को बंद करने और उसकी लोकेशन का पता लगाने की सुविधा देगा। 
विज्ञापन


इस वेब पोर्टल की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर मुंबई में इस साल सितंबर में हुई थी। इस प्रयोग के सफल रहने पर इसे दिल्ली में लागू किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राहकों द्वारा चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रेस करने संबंधित डेटा की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ भी साझा कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करेगा काम 

इसके लिए आप सीईआईआर की वेबसाइट पर जाकर अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसमें मोबाइल को ब्लॉक करने के टैब पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। 



इस फॉर्म में मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, ब्रांड, डिवाइस मॉडल जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा मोबाइल कहां खोया या चोरी हुआ, पुलिस शिकायत नंबर, मोबाइल किसके नाम था, जैसी जानकारियां भी दर्ज करानी होंगी। 






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed