{"_id":"5a12d0004f1c1b78548be2f5","slug":"pranab-mukherjee-said-please-do-not-stand-now-i-am-not-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब मुखर्जी ने ली चुटकी, कहा- कृपया खड़े न हों, अब मैं राष्ट्रपति नहीं रहा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रणब मुखर्जी ने ली चुटकी, कहा- कृपया खड़े न हों, अब मैं राष्ट्रपति नहीं रहा'
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
pranab mukherjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी बात कही जिससे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। दिल्ली में आयोजित जस्टिस वी आर कृष्ण अय्यर की 102वीं जयंती के अवसर पर मुखर्जी ने ये बात कही। दरअसल कॉस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रणब अपना भाषण देने के बाद अपनी सीट पर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें: ममता जन्मजात विद्रोही हैं, नजरअंदाज करना असंभव : प्रणब
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद लोग अपनी सीट से खड़े हो गए और मुखर्जी के अपने सीट पर बैठने का इंतजार करने लगे। इस बात पर मुखर्जी ने कहा- आप लोग खड़े न हों,किसी औपचारिकता के लिए भी नहीं, अब मैं राष्ट्रपति नहीं रहा।
विज्ञापन
पढ़ें: खुलासा: बाल ठाकरे से प्रणब की मुलाकात पर नाराज हो गईं थी सोनिया
इस मौके पर मुखर्जी ने कहा कि वी आर कृष्ण अय्यर भारत मां के महान सपूत थे। अलग विचारधारा के बावजूद उन दोनों के अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि जस्टिस वी आर कृष्ण अय्यर के ज्ञान से उन्हें भी बहुत फायदा मिला। इस दौरान मुखर्जी ने कानून और संविधान से जुड़े क्षेत्र में सीए और मेडिकल के लोगों को आने का न्यौता दिया।