फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pralhad Joshi says Monsoon session adjourned ahead of schedule on request from MPs

Monsoon Session: 'चार नहीं दो दिन पहले स्थगित हुआ सत्र', प्रल्हाद जोशी बोले- सभी सांसदों के अनुरोध पर ऐसा किया

Tue, 09 Aug 2022 06:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 06:30 PM IST
सार

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके सफाई और विपक्ष को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एजेंडा केवल सदन में व्यवधान पैदा करना और कार्यवाही का बहिष्कार करना था।
 

विज्ञापन
Pralhad Joshi says Monsoon session adjourned ahead of schedule on request from MPs
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : twitter.com/JoshiPralhad

विस्तार

तय समय से पहले मानसून सत्र को खत्म किए जाने पर उठे विपक्ष के आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सफाई दी है। उन्होंनें मंगलवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र चार नहीं बल्कि दो दिन पहले स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सहित सभी सांसदों से इस विषय पर चर्चा और उनके अनुरोध के बाद ही यह फैसला किया गया। गौरतलब है कि इस मामले में TMC के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मोदी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि वह संसद में चर्चा से भाग रही है, इसलिए वह मानसून सत्र को छोटा करना चाहती है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
टीएमसी के अलावा कांग्रेस ने भी मानसून सत्र को तय समय से पहले खत्म करने को लेकर सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस ने मानसून सत्र को 'बेहद निराशाजनक बताते हुए सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार को 12 अगस्त की निर्धारित तिथि तक संसद की कार्यवाही चलाने की भूख नहीं है।
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने खड़े किए थे सवाल
वहीं, टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने हाल ही में ट्वीट किया था कि 'संसद मार्ग पर चर्चा है कि सरकार मानसून सत्र को छोटा करने और इसे 12 अगस्त के बजाय आठ अगस्त को खत्म करने की इच्छुक है, ये गलत बात है।' इससे पहले राज्यसभा में बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा था कि मोदी सरकार संसद से भाग रही है? उन्होंने बीते साल का हवाला देते हुए भी कहा कि सरकार ने कोविड महामारी और कई अन्य कारणों से तीनों सत्रों के समय में कटौती की थी। इसके अलावा इस साल भी बजट सत्र में कटौती की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिया जवाब
इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके सफाई और विपक्ष को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एजेंडा केवल सदन में व्यवधान पैदा करना और कार्यवाही का बहिष्कार करना था।


विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि मानसून सत्र चार दिन पहले स्थगित नहीं किया गया, जैसा कि दावा किया जा रहा है। इसे निर्धारित समय से केवल 2 दिन पहले स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय विपक्ष सहित सांसदों के अनुरोध पर लिया गया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ध्यानाकर्षण, नियम 377, शून्यकाल और प्रश्नकाल के जरिए कोई भी मुद्दा उठा सकता था, लेकिन मूल्य वृद्धि पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed