{"_id":"5839763c4f1c1bd14d13aed9","slug":"prakash-jha-syas-no-freedom-of-expression-for-filmmakers-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश झा बोले- भारत में फिल्मकारों के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रकाश झा बोले- भारत में फिल्मकारों के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
मशहूर फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा है कि भारत में फिल्मकारों के लिए अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। गोवा के पणजी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 47वें संस्करण के एक कार्यक्रम में बोलते हुए झा ने कहा इस देश में पूरी तरह से ऐसी राजनीतिक फिल्में बना पाना संभव नहीं है जो महत्वपूर्ण और विश्लेषण परक हो और जिसमें आप वह सब कुछ दिखा सकें, जो आप कहना चाहते हैं। झा दामुल, गंगाजल, अपहरण, राजनीति जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।
विज्ञापन
झा ने ये भी कहा कि आप इसकी उम्मीद नहीं कर सकते, कि इसमें बदलाव होगा। इसके पीछे ऐतिहासिक, पौराणिक और वास्तविक कारण हैं। मुझे लगता है कि भारतीय समाज हमेशा से सत्ता अथवा सरकार से ज्यादा मजबूत और मुखर रहा है और यह कोई नई चीज नहीं है। हम लोग ने कभी भी अपने राजा, राज्य या सरकार का उत्सव नहीं मनाया। यह हमारे खून में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैं हमेशा इसे झेलता हूं। पहले जब मेरी फिल्में रिलीज होती थीं, तो उसमें इस प्रकार का समाज, राजनीतिक पार्टियां और अज्ञात लोगों का नाम होता था। सिनेमा के रूप में साहित्य, संस्कृति की चिंता होती थी। लेकिन यहां अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।
विज्ञापन