फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash javadekar slams AAP and Congress, says delhi fight is between anarchy versus Nationalism

जावडेकर का आप और कांग्रेस पर हमला, बोले- दिल्ली में अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई

Wed, 01 Jan 2020 01:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 Jan 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Prakash javadekar slams AAP and Congress, says delhi fight is between anarchy versus Nationalism
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशभर में विरोध हो रहा है। दिल्ली में भी लोगों ने इसका काफी विरोध किया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत काम किए हैं। हम यह सब काम दिल्ली की जनता तक ले कर जाएंगे और अगले पांच साल में क्या काम करेंगे वो भी जनता तक ले कर जाएंगे।

विज्ञापन


जावडेकर ने कहा, 'दिल्ली में सीएए के मुद्दे पर हिंसा आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस द्वारा फैलाया गया। आप के विधायक अमंतुल्ला खान ने दंगे भड़काने के लिए बयान दिया जिससे दिल्ली का माहौल खराब हुआ। लेकिन अब दिल्ली और देश की जनता इनकी राजनीति को समझ गई है इसलिए अब दिल्ली में शांति है। सीएए किसी धर्म के खिलाफ नहीं है यह बात सबको समझ आ गई है। आप और कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले दिल्ली का माहौल हम इनको खराब नहीं करने देंगे।'
विज्ञापन


दिल्ली विस चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अभी फैसला नहीं
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है और जब भी इस पर कोई फैसला होगा इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ेगी और जबर्दस्त सफलता दर्ज करेगी।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी रणनीति के मुताबिक फैसले लेगी और मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर जब भी कोई फैसला किया जाएगा तो उसकी घोषणा की जाएगी।

आप पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'दिल्ली में फॉगिंग और प्रशिक्षण एमसीडी ने किया जिसका परिणाम हुआ की डेंगू कम हुआ। एमसीडी चुनाव से पहले आप कहती थी की भाजपा को वोट दिया तो डेंगू फैलेगा। अब कम हुआ तो झूठा क्रेडिट लेने आ गई दिल्ली सरकार। अनधिकृत कॉलोनी पर भी झूठा प्रचार कर रही है आ सरकार। जबकि यह कानून दोनो सदन में पास होकर राष्ट्रपति जी की मंजूरी के बाद कानून बन गया लेकिन आप इस मुद्दे पर भी लोगों को भ्रमित करने से बाज नहीं आ रही।'


उन्होंने कहा, 'दिल्ली की लड़ाई सच और झूठ की है, यह लड़ाई अराजकता और विकास की है। हम सच और विकास की लड़ाई दिल्ली के लिए लड़ते रहेंगे। जहां झुग्गी वहां मकान का फॉर्म भी अब मिलना शुरू हो गया है। डीडीए कैंप लगाकर इसको भरवाना शुरू करेगी। हमारे कार्यकर्ता भी इसमें लोगों की मदद करेंगे। नागरिकता कानून पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। पूरे देश में जहां कहीं भी हिंसा हुई उसको लेकर ये चुप्पी साधे हुए हैं, उसकी भर्त्सना तक नहीं कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed