{"_id":"60babcd4cf77cf2ed565907b","slug":"prakash-javadekar-says-rahul-gandhi-handle-congress-ruled-states-before-giving-knowledge-to-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल को दी राय, कहा- दूसरे को ज्ञान देने से पहले कांग्रेस शासित राज्यों को संभालें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल को दी राय, कहा- दूसरे को ज्ञान देने से पहले कांग्रेस शासित राज्यों को संभालें
Sat, 05 Jun 2021 05:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:22 AM IST
सार
- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर और पंजाब सरकार पर तुच्छ राजनीति के लिए जनता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब कोरोना प्रभावित है लेकिन वहां टीकाकरण अभियान सही ढंग से नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपनी पार्टी शासित राज्यों को संभालना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को 400 रुपये की कीमत पर कोवाक्सिन की 1.40 लाख से अधिक डोज दी गई और प्रदेश सरकार इसे 1000 रुपये की दर से 20 निजी अस्पतालों को दे दी। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को निशुल्क 22 करोड़ कोविड वैक्सीन मुहैया कराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों ने कोविड वैक्सीन के विकेंद्रीकरण की मांग की थी। जब ऐसा कर दिया गया तो अब प्रदेश सरकारें वैक्सीन आपूर्ति के फिर से केंद्रीकरण करने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने पंजाब सरकार पर तुच्छ राजनीति के लिए जनता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब कोरोना प्रभावित है लेकिन वहां टीकाकरण अभियान सही ढंग से नहीं चलाया जा रहा है। पिछले छह महीने से वहां की सरकार में आंतरिक संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन
पूरी पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए है। ऐसे में आखिर पंजाब को कौन संभाल रहा है? कोविड टीकाकरण में भी प्रदेश सरकार लाभ कमाना चाहती है। यह कैसा प्रशासन है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर कोविड-19 से हुई मौतों को छिपाने का आरोप लगाया था।