फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javadekar said on Rahul Gandhi, How they will understand the Gujarat model

BJP का राहुल पर चौतरफा हमला, कहा-विकास को पागल कहने वाले गुजरात मॉडल कैसे समझेंगे

Tue, 19 Dec 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar said on Rahul Gandhi, How they will understand the Gujarat model
Prakash Javadekar

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने बीजेपी को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात ने बीजेपी को संदेश दिया है कि आपका गुस्सा आपके काम नहीं आयेगा, और इसे प्यार हरा देगा। गुजरात में बीजेपी को जबरदस्त झटका लगा है। गुजरात मॉडल को वहां के लोग नहीं मानते।

विज्ञापन


राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनपर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मोर्चा सभाला और उनपर पलटवार किया। जावड़ेकर ने कहा कि जो लोग विकास को पागल कहते हैं वो विकास के मॉडल को कैसे समझेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हताशा और निराशा में ये लोग कुछ भी बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें:  मनमोहन की देशभक्ति पर सवाल उठाने से कांग्रेस नाराज, PM मोदी से माफी की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार मीडिया के सामने आए और राहुल गांधी और कांग्रेस की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिए। उऩ्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की विश्ववसनीयता हमेशा कम रही है और पीएम मोदी कि विश्ववसनीयता न सिर्फ भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा ऊंची रही है।

आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे पर पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया था। उन्होंने कहा कि तीन महीने में गुजरात की जनता ने मुझे सिखाया और बहुत प्यार दिया। यह हमारे लिए काफी अच्छे चुनाव नतीजे हैं। हम गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हैं।



 







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed