{"_id":"5da99f7c8ebc3e93d84493e5","slug":"prakash-javadekar-demands-investigation-against-praful-patel-in-pmc-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी घोटाला: प्रकाश जावड़ेकर ने की प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी घोटाला: प्रकाश जावड़ेकर ने की प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ जांच की मांग
Fri, 18 Oct 2019 04:48 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता प्रफुल्ल पटेल पर एयर इंडिया को 'बर्बाद' करने का आरोप लगाया और मुंबई स्थित पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) में घोटाले में उनके खिलाफ जांच की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह सरकार के दौरान फोन कॉल पर भारी ऋण को मंजूरी दी गई थी, जिसने सरकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर दिया था। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जावड़ेकर ये बात कही।
विज्ञापन
पटेल का नाम लिए बगैर, जावड़ेकर ने कहा, ईडी की जांच का सामना कर रहे कुछ व्यक्ति, पीएमसी बैंक दिवालियापन मामले में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति नियमित रूप से पीएमसी दिवालियापन मामले के कुछ आरोपियों से संबंधित हवाई जहाज का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने कहा कि यह पता लगाने के लिए कि पीएमसी बैंक घोटाले में और कौन लोग शामिल हैं, मामले की और अधिक जांच होनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। उन्हें जांच एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची से की गई कथित लैंड डील के मामले में समन जारी किया था।