फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Ambedkar led VBA still part of MVA says shivsena ubt leader shiv sena news in hindi

Maharashtra: 'वीबीए अभी भी एमवीए का हिस्सा', लोकसभा चुनाव से पहले वंचित बहुजन अघाड़ी को मनाने में जुटी शिवसेना

Tue, 26 Mar 2024 02:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वीबीए के लिए चार सीटें छोड़ने का एमवीए का प्रस्ताव अभी भी खुला है। उन्होंने आगे कहा कि एमवीए के सहयोगी पार्टियों कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट समझौते पर चर्चा लगभग समाप्त हो चुकी है।

विज्ञापन
Prakash Ambedkar led VBA still part of MVA says shivsena ubt leader shiv sena news in hindi
संजय राउत - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) अभी भी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि वीबीए के साथ चर्चा अभी भी जारी है।
विज्ञापन


वीबीए अभी भी एमवीए का हिस्सा: राउत
राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वीबीए के लिए चार सीटें छोड़ने का एमवीए का प्रस्ताव अभी भी खुला है। उन्होंने आगे कहा कि एमवीए की सहयोगी पार्टियों कांग्रेस, राकांपा-शरदचंद्र पवार और शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट समझौते पर बातचीत लगभग समाप्त हो चुकी है। मंगलवार तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


राउत ने आगे कहा, "बालासाहेब (प्रकाश) अंबेडकर और वीबीए अभी भी एमवीए के साथ हैं। यह एमवीए का एक महत्वपूर्ण घटक है। हमने उनसे चर्चा की। बालासाहेब भी वहां मौजूद थे। सोमवार तक इसपर चर्चा हुई। " उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चर्चा अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर ने तोड़ा था गठबंधन
23 मार्च को अंबेडकर ने कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) के साथ वह अपना गठबंधन तोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने अगले कदम की घोषणा 26 मार्च को करेंगे। अंबेडकर ने कहा, "मैं उनका चार सीट उन्हें वापस देता हूं।" एमवीए द्वारा चार सीट के दावे पर वीबीए ने बताया कि उन्हें अकोला समेत केवल तीन सीटों की पेशकश की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के 48 सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इसका परिणाम चार जून को निकलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed