{"_id":"65ffe4bd65415380590da151","slug":"prakash-ambedkar-calling-off-alliance-with-shiv-sena-ubt-unfortunate-says-sanjay-raut-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ‘एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण है आंबेडकर का फैसला’, गठबंधन टूटते ही संजय राउत बोले- एक बार फिर सोचें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ‘एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण है आंबेडकर का फैसला’, गठबंधन टूटते ही संजय राउत बोले- एक बार फिर सोचें
Sun, 24 Mar 2024 02:01 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:01 PM IST
सार
Maharashtra: उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रकाश आंबेडकर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। आंबेडकर ने उद्धव शिवसेना के साथ गठबंधन खत्म होने की बात कही थी।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचती दिख रही है। एक दिन पहले वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर कह चुके हैं कि उद्धव शिवसेना के साथ गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं है। अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने इस निर्णय को एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। इसके साथ ही राउत ने कहा है कि आंबेडकर को इस बारे में पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
पुनर्विचार करें आंबेडकर- संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि एक साल से अधिक समय बीत चुका है, जब उद्धव ठाकरे और प्रकाश आंबेडकर ने गठबंधन का एलान किया था। यह गठबंधन अच्छे इरादों के साथ किया गया था। राउत ने कहा कि आंबेडकर को ऐसी घोषणा करने से पहले उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा करनी चाहिए थी। प्रकाश आंबेडकर को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
26 मार्च को क्या एलान करेंगे आंबेडकर?
इस बार लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी ने महा विकास अघाड़ी के तीन सहयोगियों- शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे), कांग्रेस और राकांपा (शरद चंद्र पवार) के साथ हाथ मिलाने पर विचार किया। यहां पेंच यह फंसा सीट बंटवारे को लेकर बातचीत से कोई निर्णय नहीं निकला। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि वह 26 मार्च को अपने अगले कदम का एलान करेंगे।
विज्ञापन
महाविकास अघाड़ी में आंतरिक कलह
इस दौरान उन्होंने वंचित बहुजन अघाड़ी और महा विकास अघाड़ी के बीच बातचीत को लेकर सीधा जवाब नहीं दिया। आंबेडकर ने यह भी दावा किया कि महाविकास अघाड़ी के सहयोगियों में आंतरिक कलह खत्म नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कभी भी चार सीटों का प्रस्ताव नहीं दिया गया। कुछ दिन पहले ही शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और राकांपा (शरद पंवार) के रवैये को लेकर भी नाराजगी जताई थी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में सात लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देने की बात भी कही थी।
महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन द्वारा 48 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों पर सीट बंटवारे का समीकरण तय किया जा चुका है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के खाते में 19 सीटें हैं। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 16 सीटें, राकांपा (शरद पंवार) को 9 सीटें मिली हैं। इसके अलावा सांगली, भिवंडी, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के बीच खींचतान चल रही है
महाराष्ट्र पांच चरणों में होगा मतदान
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।