Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna case karnataka home minister g parmeshwara SIT not going abroad to bring Hasan MP back

Karnataka: 'एसआईटी की टीम प्रज्ज्वल को लाने विदेश नहीं जाएगी', रेवन्ना मामले में बोले कर्नाटक के गृह मंत्री

Sun, 12 May 2024 03:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 12 May 2024 03:39 PM IST
सार

भाजपा नेता देवराज गौड़ा को गिरफ्तार करने के मामले में कंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर भी कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी कुछ भी कहेगा, तो वह उसका जवाब नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Prajwal Revanna case karnataka home minister g parmeshwara SIT not going abroad to bring Hasan MP back
जी. परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद से ही कर्नाटक की राजनीति में हलचल मच हुई है। हासन में मतदान होने के दूसरे दिन ही रेवन्ना जर्मनी फरार हो गए। इस मामले की जांच के लिए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। प्रज्ज्वल रेवन्ना को भारत वापस लाने के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम प्रज्ज्वल रेवन्ना को वापस लाने के लिए विदेश नहीं जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हासन सांसद के बारे में इंटरपोल जानकारी साझा करेगा। परमेश्वर ने राजनीतिक नेताओं को इस मामले के संबंध में सार्वजनिक तौर पर बयान देने या जानकारी साझा करने से मना किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता परमेश्वर ने कहा, "नहीं ऐसा कोई विकल्प नहीं है। ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है और इंटरपोल जानकारी साझा करेगा। जिस देश में वह पाया जाएगा, वे इंटरपोल को सूचित करेंगे। फिर हमारी एजेंसी सीबीआई को इसके जरिए मालूम चलेगा और फिर उनसे हमें मालूम चलेगा। फिलहाल हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।" मीडिया से बात करते हुए जी. परमेश्वर ने कहा, "मामले की जांच जारी है। जांच को प्रभावित न करने के लिए हम कोई जनकारी साझा नहीं कर रहे हैं।"
विज्ञापन


नेताओं से सार्वजनिक बयान देते समय सतर्क रहने का अनुरोध
भाजपा नेता देवराज गौड़ा को गिरफ्तार करने के मामले में कंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर भी कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर कोई भी कुछ भी कहेगा, तो मैं उसपर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। हम सभी सार्वजनिक बयान का जवाब नहीं दे सकते। यह एक गंभीर मामला है, इसलिए जबतक जांच पूरी नहीं होती हम जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मैं जनता और नेताओं ने अनुरोध करता हूं कि बयान देते समय सतर्क रहें। यदि नहीं, तो उनके द्वारा दिए बयानों के आधार पर हमें उन्हें जांच के लिए बुलाना पड़ेगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी नोटिस दिया जाएगा, तो कांग्रेस नेता ने कहा कि कुमारस्वामी एक पूर्व मुख्यमंत्री है, और उनका मानना है कि उन्होंने (कुमारस्वामी) ने इस मामले को गंभीरता से लिया।


प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में भाजपा ने रविवार को भी सीबीआई जांच की मांग को जारी रखी। इस मामले की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने एसआईटी का गठन किया। भाजपा और एनडीए ने मांग की है कि इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए और वीडियों को वायरल करने के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि दोषियों को सामने लाना और सजा सुनिश्चित करना एसआईटी का प्राथमिक कर्तव्य है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed