{"_id":"5de518768ebc3e54e8093082","slug":"pragya-thakur-complaint-against-rahul-gandhi-may-be-sent-to-privilege-committee-says-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषाधिकार समिति के पास जा सकती है राहुल गांधी के खिलाफ प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशेषाधिकार समिति के पास जा सकती है राहुल गांधी के खिलाफ प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत
Mon, 02 Dec 2019 07:28 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ‘आतंकवादी’ कहने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह संकेत दिया। सूत्रों ने कहा कि किसी सांसद को अदालत में दोषी साबित नहीं होने पर भी आतंकवादी करार देना ‘गंभीर’ मामला है और इस पर समिति में विचार-विमर्श की जरूरत है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था और अगले दिन कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को ‘आतंकवादी’ कहा था। इसके बाद प्रज्ञा ने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था।
विज्ञापन
भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ने अपने बयान पर लोकसभा में माफी मांग ली थी और यह भी कहा था कि उनके खिलाफ अदालत में कोई अपराध साबित नहीं हुआ है उसके बाद भी कांग्रेस नेता ने उन्हें आतंकवादी कहकर एक सांसद के नाते उनके विशेषाधिकारों का हनन किया है।
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। उन्हें कुछ धाराओं के तहत बरी कर दिया गया है लेकिन कुछ अन्य आरोपों में उन पर मुकदमा चल रहा है। अगर लोकसभा अध्यक्ष मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजते हैं तो गांधी को उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है जिसके बाद समिति निर्णय लेगी ।