फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pragya Singh Thakur named in Parliamentary Advisory Committee of Ministry of Defense

रक्षा मंत्रालय की समिति में प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस बोली- गोडसे भक्तों के अच्छे दिन आ गए

Thu, 21 Nov 2019 06:59 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Nov 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Pragya Singh Thakur named in Parliamentary Advisory Committee of Ministry of Defense
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बता दें कि साध्वी पर मालेगांव धमाकों में शामिल होने का आरोप है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में कुल 21 सदस्य हैं जिनमें अब साध्वी प्रज्ञा का नाम भी जुड़ गया है। इस समिति के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इस समिति में सरकार ने विपक्ष के कई नेताओं को शामिल किया है। जिसमें शरद पवार और फारूख अब्दुल्ला प्रमुख हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही अब्दुल्ला नजरबंद हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालेगांव धमाकों में आरोपी होने के कारण साध्वी को इस समिति में शामिल करने पर राजनीतिक माहौल गर्म होने की संभावना है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था। 

नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए: कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद को नया मॉडल दिया है, बम ब्लास्ट मामले में ट्रायल पर चल रहीं नेता को डिफेंस मामलों की कमेटी में शामिल किया गया। चिंता की कोई बात नहीं, भारत माता की जय। उन्होंने लिखा कि कुछ महीनों पहले पीएम ने 'मन से माफ ना करने' की बात कही थी, लेकिन अब संदेश साफ है कि नाथूराम गोडसे के भक्तों के अच्छे दिन आ गए हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आतंक फैलाने का आरोप झेल रही सांसद को रक्षा संबंधी समिति का सदस्य बना दिया।’ उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी इन्हें ‘मन से माफ नहीं कर पाए।’ लेकिन देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी। इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है। 


कांग्रेस की नासमझी का सबसे बड़ा प्रमाण: राकेश सिन्हा

भाजपा ने कांग्रेस की आपत्ति और इसे सुरक्षा बलों का अपमान बताए जाने को नासमझी का सबसे बड़ा प्रमाण करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की नासमझी का यह सबसे बड़ा प्रमाण है। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव जीतकर आई हैं। वह सांसद हैं। सांसद होने के नाते समितियों में सदस्य चुना जाना उनका अधिकार है।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आरोपी बनाए जाने का हवाला देते हुए सिन्हा ने कहा, ‘सांसद होने के नाते प्रज्ञा ठाकुर के वही अधिकार हैं जो सोनिया और राहुल गांधी के हैं। प्रज्ञा ठाकुर और सोनिया गांधी में अगर अंतर करेंगे तो मैं यही कह सकता हूं कि सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं, क्या वह सभी संसदीय समितियों से इस्तीफा देंगी।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed