फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pragya apologises on Godse comment says House member called me terrorist, Its attack on my dignity

साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे वाले बयान पर मांगी माफी, कहा- मुझे आतंकवादी कहना गैर-कानूनी

Fri, 29 Nov 2019 09:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 29 Nov 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Pragya apologises on Godse comment says House member called me terrorist, Its attack on my dignity
लोकसभा में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने माफी मांगी - फोटो : ANI

विज्ञापन

लोकसभा में शुक्रवार को भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने उस बयान को लेकर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया था। जिसके बाद विपक्ष लगतार सरकार पर हमलावर था। 29 नवंबर को लोकसभा में उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो महात्मा गांधी का सम्मान करती हैं और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए उन्हें खेद है।

इसके बाद प्रज्ञा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि लोकसभा के एक सदस्य ने उन्हें सार्वजनिक रूप से आतंकवादी कहा है, जो अनुचित और गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि जिस समय यूपीए सरकार का शासन था, उस समय उनके खिलाफ षड्यंत्र करके उन्हें जेल भेजा गया, प्रताड़ित किया गया और उन्हें आतंकवादी साबित करने की पुरजोर कोशिशें की गईं थीं। प्रज्ञा ने कहा कि बिना आरोप साबित हुए उन्हें आतंकी कहा गया जो गैर-कानूनी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रज्ञा पर दिए बयान पर कायम हूं : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को आतंकवादी बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की भाजपा की मांग के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है।उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और यह (प्रज्ञा) भी हिंसा का प्रयोग करती हैं। यह पूछे जाने पर क्या वह प्रज्ञा को आतंकवादी बताने वाली टिप्पणी पर कायम हैं तो गांधी ने कहा, हां। जो मैंने ट्वीट पर लिखा है, उस पर कायम हूं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रज्ञा ने वही कहा है जिसमें वह विश्वास करती हैं।

 

इस मुद्दे का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'केवल यह देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करती है। हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं तो यह दुनिया के सामने जाएगा। इसलिए मैं कहता हूं कि यह बयान रिकॉर्ड में नहीं जाएंगे। यह सदन महात्मा गांधी की हत्यारे को महिमा मंडित करने की अनुमति नहीं देता है चाहे वह इस सदन में हो या बाहर। गुरुवार रक्षा मंत्री ने सरकार की तरफ से बयान दिया था। सांसद प्रज्ञा भी माफी मांग चुकी हैं।'

साध्वी प्रज्ञा की जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते बाद 

वहीं, मालेगांव धमाके के आरोपी व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगी। इस धमाके के एक पीड़ित ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर का प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जमानत निरस्त करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed