साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे वाले बयान पर मांगी माफी, कहा- मुझे आतंकवादी कहना गैर-कानूनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में शुक्रवार को भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने उस बयान को लेकर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया था। जिसके बाद विपक्ष लगतार सरकार पर हमलावर था। 29 नवंबर को लोकसभा में उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो महात्मा गांधी का सम्मान करती हैं और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए उन्हें खेद है।
इसके बाद प्रज्ञा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि लोकसभा के एक सदस्य ने उन्हें सार्वजनिक रूप से आतंकवादी कहा है, जो अनुचित और गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि जिस समय यूपीए सरकार का शासन था, उस समय उनके खिलाफ षड्यंत्र करके उन्हें जेल भेजा गया, प्रताड़ित किया गया और उन्हें आतंकवादी साबित करने की पुरजोर कोशिशें की गईं थीं। प्रज्ञा ने कहा कि बिना आरोप साबित हुए उन्हें आतंकी कहा गया जो गैर-कानूनी है।
प्रज्ञा पर दिए बयान पर कायम हूं : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को आतंकवादी बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की भाजपा की मांग के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है।उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और यह (प्रज्ञा) भी हिंसा का प्रयोग करती हैं। यह पूछे जाने पर क्या वह प्रज्ञा को आतंकवादी बताने वाली टिप्पणी पर कायम हैं तो गांधी ने कहा, हां। जो मैंने ट्वीट पर लिखा है, उस पर कायम हूं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रज्ञा ने वही कहा है जिसमें वह विश्वास करती हैं।इस मुद्दे का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'केवल यह देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करती है। हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं तो यह दुनिया के सामने जाएगा। इसलिए मैं कहता हूं कि यह बयान रिकॉर्ड में नहीं जाएंगे। यह सदन महात्मा गांधी की हत्यारे को महिमा मंडित करने की अनुमति नहीं देता है चाहे वह इस सदन में हो या बाहर। गुरुवार रक्षा मंत्री ने सरकार की तरफ से बयान दिया था। सांसद प्रज्ञा भी माफी मांग चुकी हैं।'
साध्वी प्रज्ञा की जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते बाद
वहीं, मालेगांव धमाके के आरोपी व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जमानत निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगी। इस धमाके के एक पीड़ित ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर का प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जमानत निरस्त करने की मांग की है।