फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Powers being seized by a section, may lead to presidential form of govt: Mamata Banerjee

Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- लोकतांत्रिक शक्तियों को खत्म कर रहे कुछ लोग, देश में बन सकती राष्ट्रपति वाली सरकार

Sun, 30 Oct 2022 07:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 07:56 PM IST
सार

बनर्जी ने न्यायपालिका और विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से 'लोकतंत्र को बचाने' का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहा, तो एक दिन आएगा जब देश में राष्ट्रपति वाली सरकार लायी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Powers being seized by a section, may lead to presidential form of govt: Mamata Banerjee
जस्टिस यूयू ललित, ममता बनर्जी - फोटो : ट्विटर/तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि एक वर्ग के लोगों के द्वारा लोकतांत्रिक शक्तियों को खत्म किया जा रहा है, जिससे उन्हें लग रहा है कि देश में अब राष्ट्रपति वाली सरकार बन सकती है। 

विज्ञापन


बनर्जी ने न्यायपालिका और विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से 'लोकतंत्र को बचाने' का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहा, तो एक दिन आएगा जब देश में राष्ट्रपति वाली सरकार लायी जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनयूजेएस) के दीक्षांत समारोह में  उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि इस कदम के पीछे सत्ताधारी पार्टी का हाथ है। उन्होंने न्यायपालिका से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि देश का संघीय ढांचा बरकार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बनर्जी ने कहा, एक वर्ग के लोगों के द्वारा सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को खत्म किया जा रहा है, यह राष्ट्रपति के रूप (फॉर्म) वाली सरकार लाने के लिए किया जा रहा है।


कार्यक्रम में पूर्व सीजेआई जस्टिस यू.यू. ललित भी मौजूद थे। जस्टिस ललित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। बनर्जी ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed