फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Power crisis in maharashtra, Maharashtra minister points to impending coal

महाराष्ट्र में बिजली संकट: ऊर्जा मंत्री बोले- कुछ प्लांट में बचा है केवल डेढ़ दिन का कोयला, केंद्र सरकार करे मदद

Sat, 16 Apr 2022 07:47 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,नागपुर
एएनआई,नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Apr 2022 07:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र में आए दिन बिजली संकट गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि कुछ संयंत्रों में केवल 1.5 दिनों का कोयला बचा है। 

विज्ञापन
Power crisis in maharashtra, Maharashtra minister points to impending coal
महाराष्ट्र में बिजली संकट

विस्तार

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य कोयले और बिजली संकट से जूझ रहा है क्योंकि कुछ संयंत्रों में केवल 1.5 दिनों का कोयला बचा है। हालांकि मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बिजली संकट के समाधान के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ संयंत्रों में 1.5 दिन का कोयला बचा है, कुछ में 3 दिन और कुछ में 6 दिन का कोयला बचा है। राज्य सरकार बिजली संकट को दूर करने के लिए काम कर रही है। जल संसाधन मंत्री को पनबिजली उत्पादन के लिए पानी की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन


कोयना बांध में 17 टीएमसी पानी बचा है
कोयना बांध में 17 टीएमसी पानी बचा है, बिजली पैदा करने के लिए हर दिन 1 टीएमसी की जरूरत होती है। अगर लोड शेडिंग का समाधान करना है तो कोयला, पानी और गैस की जरूरत है। केंद्र सरकार के साथ अनुबंध के अनुसार, वे राज्य सरकार को एपीएम गैस उपलब्ध कराना चाहिए। लेकिन मदद से पहले केंद्र सरकार बकाया मांग रही है।
विज्ञापन


कोयले के लिए केंद्र 2200 करोड़ रुपये बकाया देने के लिए कह रही
महाराष्ट्र के मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र के साथ अनुबंध के अनुसार, राज्य एपीएम गैस प्राप्त करने का हकदार है। उन्होंने आगे दावा किया कि केंद्र ने राज्य को आवश्यक एपीएम गैस उपलब्ध नहीं कराई थी, उन्होंने कहा कि अगर लोड-शेडिंग को हल करना है तो कोयला, पानी और गैस की जरूरत है। महाराष्ट्र सरकार को केंद्र सरकार को 2200 करोड़ रुपये देने हैं। केंद्र ने हमसे कहा है कि पहले उन्हें पैसा दें और उसके बाद ही वे कोयला देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed