फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   posters of nityanand torn by people

स्वामी नित्यानंद के पोस्टर फाड़े गए, अश्लील तस्वीरें लगाईं

Wed, 29 Jun 2016 05:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 29 Jun 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
posters of nityanand torn by people
नित्यानंद का विरोध हुआ तेज। - फोटो : अमर उजाला

काशी में स्वामी नित्यानंद के कल्पतरु दर्शन शिविर का मंगलवार को विरोध तेज हो गया। अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने तरीके से विरोध में आवाज उठाई। कहीं पोस्टर फाड़े गए तो कहीं अश्लील तसवीरों वाले पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाबा धर्म की आड़ में अश्लील गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। इसके शिविर पर रोक लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


निर्मल इंडिया पार्टी की ओर से हरहुआ में खंभों पर टांगे गए स्वामी नित्यानंद के पोस्टर फाड़ डाले गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की। इस विरोधी मुहिम में वरुण प्रताप सिंह, राजू, वंशनारायण दुबे, अशोक शर्मा, राजेश राय, अजय गौतम, प्रदीप सिंह, प्रवीण शर्मा, दीपक सिंह मौजूद थे। इसी तरह प्रवीण सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने सारनाथ के सत्संग नगर में बैठक की।
विज्ञापन


कहा गया कि बाबा का जो चेहरा समाज के सामने आ चुका है, उससे लोगों के मन में उनके प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो गई है। पांच सितारा होटल में करोड़ों रुपये बाबा शिविर पर कहां से खर्च कर रहे हैं। इसकी जांच की जानी चाहिए। उनके शिविर पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में जय प्रकाश शिवहरे, दुर्गेश कुशवाहा, सुदामा प्रजापति, सोनू, सुधीर श्रीवास्तव, वंदना संधू, तन्मय मंडल, आनंद शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निर्मल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिवपुर बाईपास कार्यालय पर हुई बैठक में नित्यानंद के शिविर को विरोध किया गया। सोसाइटी की निर्मला सिंह ने कहा कि शहर में बड़े-बड़ो होर्डिंग्स, पोस्टर दिखावे के लिए लगे हैं। बाबा होटल के बंद कमरों में ध्यान लगवाकर विदेशियों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं।


वंदना सिंह, अंजलि मिश्रा, नीतू श्रीवास्तव, बीना यादव, शैल सिंह, परविंदर कौर, शिखा सिंह, दुर्गा सिंह और नेहा पांडेय ने कहा कि कल्पतरु दर्शन को सार्वजनिक तौर पर कराया जाए, अन्यथा इस पर रोक लगाई जाए।  लोक चेतना की ओर से होर्डिंग्स वार शुरू कर दिया गया। चेतना के कार्यकर्ताओं ने देर शाम वरुणा पुल, अंधरापुल, चौकाघाट, लहुराबीर के तिराहों, चौराहों पर नित्यानंद बाबा के अश्लील तसवीरों वाले पोस्टर लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed