फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   poster to find the chancellor of the university

कुलपति को ढूंढने पर 101 रुपये इनाम, लगाए गए पोस्टर

Sat, 18 Jun 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 18 Jun 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
poster to find the chancellor of the university
कुलपति को ढूंढ़ने के लिए लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल को ढूंढने पर 101 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इस तरह के पोस्टर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कुलपति सचिवालय समेत विश्वविद्यालय परिसर में चस्पा किए हैं। संविदाकर्मचारियों को स्थाई करने की मांग लिए कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।

विज्ञापन


शुक्रवार का हरेंद्र यादव, डालचंद, बृजेश वर्मा और शहनाज बेगम अनशन पर रहीं। अमित की हालत खराब होने पर उसे गुरुवार की रात अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। शनिवार को एक और कर्मचारी अनशन करेगा। कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि कुलपति अपने कार्यालय में नहीं बैठते हैं।
विज्ञापन


उनकी खोज करने वाले को 101 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि 15 साल से अधिक समय से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग की जा रही है। धरने में शरद कटियार, अरविंद गुप्ता, संजय यादव, अशोक गौतम, शिव गोविंद भदौरिया शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed