फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post retirement President Ramnath Kovind likely to get bungalow once assigned to Ram Vilas Paswan

President Kovind : जिस बंगले पर तीन दशक तक रहे थे रामविलास पासवान, सेवानिवृत्ति के बाद वही होगा कोविंद का ठिकाना

Thu, 23 Jun 2022 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 10:17 PM IST
सार

बेदखली के नोटिस के बाद रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था। उनके पिता तीन दशक से अधिक समय तक इस बंगले में रहे थे।

विज्ञापन
Post retirement President Ramnath Kovind likely to get bungalow once assigned to Ram Vilas Paswan
सेवानिवृत्ति के बाद 12 जनपथ स्थित बन सकता है कोविंद का नया निवास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान 2020 में अपनी मृत्यु से पहले तीन दशक तक जिस बंगले में रहे थे, वह अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेवानिवृत्ति के बाद नया आवास होने की संभावना है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 12 जनपद स्थित बंगला कोविंद के लिए तैयार किया जा रहा है और उनकी बेटी हाल ही में आवास पर गई थीं। 

शुरुआत में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लुटियंस दिल्ली में स्थित इस सबसे बड़े बंगले को आवंटित किया गया था लेकिन अब उन्हें पृथ्वीराज रोड पर सौंपा गया है जहां वे पहले से ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "हालांकि 12 जनपथ बंगला अभी तक किसी को आधिकारिक तौर पर आवंटित नहीं किया गया है, लेकिन इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नए आवास के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उनकी सेवानिवृत्ति के बाद नई सुविधा में स्थानांतरित हो जाएंगी।" कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेदखली के नोटिस के बाद रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था। उनके पिता तीन दशक से अधिक समय तक इस बंगले में रहे थे। इस आवास का उपयोग पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed